फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर- 'अब कोर्ट जाऊंगा'

Thu, 27 Sep 2018 09:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Nana patekar will go court against tanushree allegation
bollywood

फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से हिट हुईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर बदसलूकी का आरोप लगाकर पूरे फिल्म में जगत में हंगामा मचा दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि नाना पाटेकर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है वह अब कोर्ट जाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे। नाना ने तनुश्री के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इस मामले को कोर्ट ले जाने की बात कही है।

Nana patekar will go court against tanushree allegation
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में नाना ने बताया कि वह तनुश्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और फिल्म के सेट पर मौजूद लोगों का भी उन्हें पूरा सपोर्ट है। नाना ने खुलकर कहा ' यौन उत्पीड़न से आपका क्या मतलब है? बता दूं कि उस समय सेट पर मेरे साथ-साथ 50 से 100 लोग और भी मौजूद थे और मैं अब मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई करूंगा, लोग कुछ भी कहे लेकिन मैं अपना काम जारी रखूंगा।'

Nana patekar will go court against tanushree allegation
bollywood

वहीं, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने इस विवाद के बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें नाना पाटेकर भी दिख रहे हैं। यह फोटो फिल्म 'हाउसफुल 4' की टीम का है जिसमें एक चार्टर प्लेन की सीढ़ियों पर खड़े हुए हैं। फोटो में नाना पाटेकर हंसते हुए दिख रहे हैं। फोटो में खुद फराह खान, कृति सनन और पूजा हेगड़े के साथ क्रू मेंबर भी दिख रहे हैं। यह फोटो जैसलमेर का है जहां फिल्म के कुछ सीन्स फिल्माए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana patekar will go court against tanushree allegation
tanushree dutta

बता दें कि इससे पहले एक महिला पत्रकार जैनिस सीकेरिया ने तनुश्री का पक्ष लेते हुए ट्वीट कर लिखा था' 10 साल पुरानी घटनाएं अापके दिमाग में ताजा बनी रहती हैं और फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की घटना भी इसका एक उदाहरण है, मैं शूटिंग सेट पर मौजूद थी और मुझे पता चला कि एक्ट्रेस की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी, उस वक्त तनुश्री बहुत परेशान दिख रही थीं और उन्हें संभाल पाना सबके लिए मुश्किल हो रहा था।'

विज्ञापन
Nana patekar will go court against tanushree allegation
नाना पाटेकर - फोटो : Getty

जैनिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नहीं बल्कि कई ट्वीट्स किए जिसमें वह शूट के दौरान हुए घटनाक्रम को बारी-बारी से बता रही हैं। उन्होंने लिखा 'मैं साफ तौर पर देख रही थी कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, नाना पाटेकर और फिल्म प्रोड्यूसर आपस में किसी मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे, वहीं, दूसरी तरफ शूटिंग सेट पर तकरीबन 50 डांसर्स शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, कुछ देर बाद यह बात सामने आई कि फिल्म की हीरोइन (तनुश्री दत्ता) सहयोग नहीं कर रही हैं लेकिन थोड़ी ही देर में शूटिंग को दोबारा शुरू कर दिया गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed