सब्सक्राइब करें

Bimbisara: ओटीटी पर 'बिम्बिसार' ने मचाया धमाल, महज 48 घंटे में 10 करोड़ मिनट स्ट्रीम की गई फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Oct 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
Nandamuri Kalyan Ram Film Bimbisara become a massive success on ZEE5 Hits 100 million Streaming minutes
बिंबिसार - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब तेलुगू फिल्म 'बिम्बिसार' ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। दिवाली के त्योहार पर इस फिल्म का तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगू में प्रीमियर किया गया था, जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के 48 घंटों के भीतर फिल्म ने 100 मिलियन स्ट्रीमिंग मिनट पूरे कर लिए। इसी के साथ जी5 पर दिवाली सप्ताह में यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई। 

First Film Of Lord Rama: जानिए रामकथा पर कब बनी थी पहली फिल्म और किन कलाकारों ने निभाए थे किरदार

Trending Videos
Nandamuri Kalyan Ram Film Bimbisara become a massive success on ZEE5 Hits 100 million Streaming minutes
बिंबिसार - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं हैदराबाद के विजयवाड़ा में फिल्म के प्रशंसक खुशी से झूम उठे और सफलता का जश्न मनाया। फैंस ने फिल्म के हीरो नंदामुरी कल्याण राम के कट-आउट पर फूलों की बारिश भी की। बता दें कि एन.टी.आर आर्ट्स द्वारा निर्मित और मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म का प्रीमियर 21 अक्टूबर 2022 से जी5 हुआ है।
Filmy Wrap: विदेशों में RRR का जलवा और कान्ये वेस्ट से छिना अरबपति का तमगा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Nandamuri Kalyan Ram Film Bimbisara become a massive success on ZEE5 Hits 100 million Streaming minutes
बिंबिसार - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में नंदामुरी कल्याण राम ने कहा, 'मैं बिम्बिसार के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के लिए दर्शकों से इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखकर बहुत उत्साहित हूं। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि दिवाली सप्ताहांत के दौरान इसने 100 मिलियन स्ट्रीमिंग मिनट को पार कर लिया है। मैं बहुत अभिभूत महसूस कर रहा हूं, दर्शकों ने मुझे जो प्यार दिया उसके लिए केवल उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'
Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Nandamuri Kalyan Ram Film Bimbisara become a massive success on ZEE5 Hits 100 million Streaming minutes
मल्लीदी वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं निर्देशक मल्लीदी वशिष्ठ ने कहा, ''बिम्बिसार मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा क्योंकि यह कल्पनाओं के प्रति मेरे प्यार और ऐतिहासिक पात्रों और कहानियों के प्रति आकर्षण का परिणाम है। मुझे खुशी है कि दर्शकों द्वारा कंटेंट को अच्छी तरह से स्वीकार और पसंद किया जा रहा है। थिएटर में फिल्म की सफलता के साथ और अब जी5 पर ऐसी प्रतिक्रिया मिलने से मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं, यह ऐसा अहसास है जो मेरे लिए हमेशा बना रहेगा।'
Kanye West: महज दो हफ्तों में कान्ये वेस्ट ने खोया अरबपति का तमगा, विवादित टिप्पणियां बनीं वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed