बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकारों की लिस्ट में नंदिता दास का नाम भी जरूर शुमार किया जाता है। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्में ज्यादा नहीं की हैं लेकिन अपने हुनर से उन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खास पहचान बनाई है। नंदिता हर साल 7 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। आइए उनके जन्मदिन पर आज हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं।
Nandita Das: अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं उम्दा डायरेक्टर भी हैं नंदिता दास, इस फिल्म से विदेशों में बनाई खास पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदिता दास का जन्म 1969 में मुंबई में हुआ था लेकिन उनका बचपन दिल्ली में बीता है। राजधानी के मिरांडा हाउस से उन्होंने पढ़ाई की। वह मशहूर उड़िया पेंटर जतिन दास की बेटी हैं। वहीं, उनकी मां एक लेखिका हैं। उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद सबसे पहले वह साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'फायर' की वजह से चर्चा में आईं। फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी भी थीं।
Saarrh Kkashyap: 'अचानक उसने प्राइवेट पार्ट...', 'पद्मावत' अभिनेता सार कश्यप ने भी झेला कास्टिंग काउच का दर्द
दोनों ने फिल्म समलैंगिक का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के कई ऐसे सीन थे जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस फिल्म के बाद वह 'अर्थ' और 'बवंडर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'लगान' के लिए पहली पसंद नंदिता दास ही थीं लेकिन बाद में इस फिल्म में ग्रेसी सिंह को कास्ट कर लिया गया। इसके अलावा वाटर में भी उन्हें कास्ट किया गया था।
Palak Muchhal-Mithoon Wedding: शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन, रिसेप्शन में पहुंचीं ये दिग्गज हस्तियां
फिल्म के लिए वह गंजी तक हो गई थीं लेकिन बाद में इस फिल्म की पूरी कास्ट ही बदल दी गई। एक्टिंग के अलावा वह निर्देशन में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। फिल्म 'फिराक' का निर्देशन उन्होंने ही किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। साल 2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मंटो' लोगों को काफी पसंद आई थी। ॉफिल्म में नवाजुद्दीन की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। नंदिता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2002 में सौम्या सेन से शादी की थी लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। दोनों ने सात साल बाद तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में सुबोध मस्कारा से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है।
Bigg Boss 16: अब्दु और अर्चना के बीच जमकर हुई जुबानी जंग, कैप्टन ने कहा- कैंची से काट दूंगा जुबान