फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nani The Paradise: दो पार्ट में रिलीज होगी नानी की 'द पैराडाइज'? जानिए कब देख सकेंगे श्रीकांत ओडेला की फिल्म

Sun, 09 Mar 2025 11:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 09 Mar 2025 11:15 AM IST
सार

Nani The Paradise: अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि यह फिल्म अब दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। जानिए कब रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का पहला और दूसरा भाग।
 

विज्ञापन
Nani The Paradise to be made in two parts direction by Srikanth Odela Indian version of Mad Max
दो भागों में रिलीज होगी 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
साउथ अभिनेता नानी इन दिनों अपनी फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म नानी की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर अब एक ताजा जानकारी सामने आई है कि 'द पैराडाइज' दो भागों में रिलीज की जाएगी, जिसे सुनने के बाद नानी के प्रशंसक 'द पैराडाइज' को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।

 
Nani The Paradise to be made in two parts direction by Srikanth Odela Indian version of Mad Max
'द पैराडाइज' में अलग अवतार में नजर आएंगे नानी - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
'द पैराडाइज' को श्रीकांत ओडेला निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म की पहली झलक ने ही प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म के पोस्ट में नानी का लुक अभी तक की उनकी सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग नजर आया। यही वजह है कि नानी के प्रशंसकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, ताकि वह अपने पसंदीदा अभिनेता को एक अलग रूप में देख सकें।
 
Nani The Paradise to be made in two parts direction by Srikanth Odela Indian version of Mad Max
'द पैराडाइज' का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू में नानी ने अपनी फिल्म 'द पैराडाइज' को "मैड मैक्स" का भारतीय रूप बताया। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार, कई बड़े बजट फिल्मों की तरह 'द पैराडाइज' को भी दो भागों में बनाया जाएगा। पहला पार्ट 26 मार्च, 2026 को रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा भाग ज्यादा समय ले सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nani The Paradise to be made in two parts direction by Srikanth Odela Indian version of Mad Max
पहला भाग 26 मार्च, 2026 को रिलीज हो सकता है - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
एसएलवी सिनेमा के बैनर तले सुधाकर चेरुकुरी 'द पैराडाइज' का निर्माण कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नानी की इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। 'द पैराडाइज' में नानी के अलावा अभी तक बाकी कलाकारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
Nani The Paradise to be made in two parts direction by Srikanth Odela Indian version of Mad Max
'द पैराडाइज' को नानी ने "मैड मैक्स" का भारतीय रूप बताया - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'द पैराडाइज' का अंदाज जंगली और बेबाक है। श्रीकांत ओडेला ने फिल्म की कहानी 1960 के दशक के एक काल्पनिक शख्स के इर्द-गिर्द लिखी है, जो गरीब और शोषित लोगों के लिए उम्मीद बनकर आया था। फिल्म 'द पैराडाइज' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसे स्पेनिश जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि दुनियाभर के लोग इसे देख सकें। 

यह भी पढ़ें:
Hollywood Movies: बॉलीवुड फिल्मों से हो चुके हैं बोर, तो देखिए मार्च में रिलीज होने वाली ये 5 हॉलीवुड फिल्में
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed