फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drug Case: ड्रग केस में भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Sat, 29 Oct 2022 12:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Narcotics Control Bureau  ncb filled chargsheet against bharti singh harsh limbachiyaa in drug case
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। जानकारी सामने आ रही हैं कि एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के द्वारा कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एनसीबी ने हर पहलू की जांच की थी और इस दौरान ड्रग का एंगल भी निकलकर सामने आया था, जिसके बाद कई स्टार्स के नाम सामने आए थे। उनमे से एक कॉमेडियन भारती सिंह थीं।


 

Narcotics Control Bureau  ncb filled chargsheet against bharti singh harsh limbachiyaa in drug case
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : insta

जब ड्रग केस में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम सामने आया था, तो हर कोई हैरान रह गया था। एनसीबी ने कॉमेडियन के घर और ऑफिस में छापेमारी की थी और इस दौरान टीम को ड्रग्स भी मिले थे, जिसके बाद हर्ष और भारती दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया था। हालांकि, सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से भारती और हर्ष को जमानत मिल गई थी। 
 

Me Too: वह मुझे होटल के रूम में ले गया और... डांसर ने बताई हॉलीवुड प्रोड्यूसर की सच्चाई, 2017 में लगा था आरोप

 

Narcotics Control Bureau  ncb filled chargsheet against bharti singh harsh limbachiyaa in drug case
भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल लगता है कि ड्रग केस में एक बार फिर से भारती और हर्ष की मुश्किलें  बढ़ने वाली हैं। नई अपडेट के मुताबिक, दोनों के खिलाफ एनसीबी ने कोर्ट में 200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जानकारी के मुताबिक, उस समय एनसीबी ने दावा किया था कि अभियोजन पक्ष को सुने बिना ही जमानत दे दी गई थी।
 

Chhath Puja 2022: अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दी नहाय-खाय की बधाई, यूजर्स बोले- 'लल्लनटॉप'

विज्ञापन
विज्ञापन
Narcotics Control Bureau  ncb filled chargsheet against bharti singh harsh limbachiyaa in drug case
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : social media

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, इस मामले में रिया चक्रवर्ती से लेकर उनके भाई शौविक के अलावा भारती और हर्ष से लेकर श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत  जैसी अभिनेत्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 
 

Swara Bhaskar: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के सपोर्ट में उतरीं स्वरा, देश की स्थिति पर कह डाली यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed