{"_id":"5ccb55bebdec2207903d46cf","slug":"nargis-and-sunil-dutt-love-story-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने को तैयार थीं नरगिस, सुनील दत्त ने ऐसे जीता था दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने को तैयार थीं नरगिस, सुनील दत्त ने ऐसे जीता था दिल
सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नरगिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी आज भी लोगों की दिलचस्पी है। दोनों की प्यार की कहानी फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई थी, चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे हुआ दोनों का मिलन...
2 of 6
sunil dutt
मशहूर एक्टर सुनील दत्त पाकिस्तान के झेलम प्रांत में पैदा हुए थे। उन्होंने 5 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया। इसके बाद उनका पूरा परिवार भारत आ गया। सुनील दत्त ने जिंदगी के कई साल हरियाणा में बिताए। एक्टर बनने का सपना लिए सुनील दत्त साल 1955 में मुंबई आ गए लेकिन यहां जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। अपना गुजारा करने के लिए सुनील दत्त ने बस कंडक्टर की नौकरी पकड़ ली। वो बंबई में नाई और टेलर के साथ रहा करते थे।
3 of 6
Sunil Dutt, Nargis
- फोटो : social media
शुरुआत में सुनील दत्त ने रेडियो सिलोन में काम करना शुरू किया। यही वो जगह थी जहां उनकी मुलाकात उनकी पत्नी नरगिस से हुई थी। सुनील नरगिस के काफी बड़े फैन थे। उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेना था लेकिन जैसे ही नरगिस उनके सामने आईं सुनील सब कुछ भूल गए। नरगिस के सामने उनके मुंह से एक शब्द नहीं मिला जिसके बाद इंटरव्यू कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उस वक्त राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक पहुंच चुकी थी लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा थे फिर भी नरगिस ने आरके प्रोडक्शंस की फिल्में साइन करना जारी रखा। नरगिस राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने के लिए भी तैयार थीं लेकिन राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और उन्हें अकेला छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
nargis
'मदर इंडिया' फिल्म में नरगिस ने राधा का रोल निभाया था, वहीं सुनील दत्त राधा के बेटे बिरजू बने थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस को सुनील दत्त से मोहब्बत हुई थी। हुआ यूं था कि एक सीन के दौरान सेट पर आग लग गई थी और नरगिस उसमें फंस गईं। सुनील की आंखों के सामने उनकी मोहब्बत तकलीफ में थी। वो एक हीरो की तरह आग में कूदे और नरगिस की जान बचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।