फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरगिस के बालों में लगा बेसन देख फिदा हो गए थे राज कपूर, ऐसी मोहब्बत जो कभी मुकम्मल न हो सकी

Mon, 01 Jun 2020 09:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 01 Jun 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Nargis Dutt Birthday Special When Raj Kapoor Meet Nargis First Time
नरगिस दत्त - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की 'फर्स्ट लेडी' कही जाने वालीं नरगिस दत्त का जन्म 1 जून 1929 को हुआ था। नरगिस दत्त बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने महज 28 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था। फिल्म मदर इंडिया में नरगिस ने अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया था। इसके बाद नरगिस को पद्मश्री पुरस्कार भी मिला था। नरगिस ये पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं। नरगिस दत्त के जीवन से जुड़े कई मशहूर किस्सों में राज कपूर का जिक्र रहता है।

Nargis Dutt Birthday Special When Raj Kapoor Meet Nargis First Time
नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस दत्त की राजकपूर से पहली मुलाकात 1948 में हुई थी। दोनों की मुलाकात का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। जब नरगिस और राजकपूर की पहली मुलाकात हुई थी तब नरगिस महज 20 साल की थीं। राजकपूर भी उस समय महज 22 साल के थे। लेकिन नरगिस इन 20 सालों में आठ फिल्मों में काम कर चुकी थीं।

Nargis Dutt Birthday Special When Raj Kapoor Meet Nargis First Time
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Social Media

दोनों की मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है। नरगिस से मुलाकात के वक्त तक राज कपूर को कोई फिल्म निर्देशित करने का मौका नहीं मिला था। राज कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए एक स्टूडियो की तलाश थी। उन्हें पता लगा कि नरगिस की मां फेमस स्टूडियो में रोमियो एंड जूलिएट की शूटिंग कर रही हैं। वो जानना चाहते थे कि वहां किस तरह की सुविधाएं हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis Dutt Birthday Special When Raj Kapoor Meet Nargis First Time
राज कपूर, नरगिस - फोटो : social media

इस सिलसिले में राजकपूर जब उनके घर पहुंचे तो नरगिस ने खुद दरवाजा खोला। वो रसोई से दौड़ती हुई आई थीं, जहां वो पकौड़े तल रही थीं। बेखयाली में उन्होंने बेसन से सने हाथों को अपने बालों में लगा लिया। जिससे हाथों में लगा बेसन उनके बालों में लग गया। नरगिस की इस अदा पर राज कपूर उस समय ही उन पर मर मिटे।

विज्ञापन
Nargis Dutt Birthday Special When Raj Kapoor Meet Nargis First Time
नरगिस

गौरतलब है कि यूं तो नरगिस दत्त ने पर्दे पर कई कलाकारों के साथ काम किया है। लेकिन उनकी जोड़ी को राज कपूर के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था। दोनों ने साथ में 16 फिल्में की थीं और नौ साल तक ये जोड़ी हिट बनी रही। दोनों के अफेयर के चर्चे तो आम थे। लोगों को लगता था कि दोनों शादी भी करेंगे। लेकिन इन दोनों की मोहब्बत कभी मुकम्मल नहीं हो पाई।

पढ़ें: 'रामायण' के 'सुग्रीव' को सेट पर सुनाई देती थी घुंघरू की आवाज, सुनील लहरी ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed