अभिनेत्री नरगिस रुपहले पर्दे पर जितनी खूबसूरत थीं, असल जिंदगी में उनका दिल भी उतना ही खूबसूरत था। वह एक जिंदादिल इंसान थीं। महज 6 वर्ष की आयु में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1 जून 1929 को जन्मी इस अदाकारा ने 3 मई 1981 को कैंसर की वजह से इस संसार को अलविदा कह दिया था। नरगिस से अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। अगर बॉलीवुड की चर्चित फिल्मी जोड़ियों का जब भी जिक्र होता है, नरगिस और सुनील दत्त की जोड़ी का नाम जरूर लिया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई थी और ये प्रेम कहानी शादी तक कैसे पहुंची।
Nargis Dutt Death Anniversary: नरगिस को बचाने आग में कूद पड़े थे सुनील दत्त, ऐसे शादी में बदली दोनों की प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
सुनील दत्त की नरगिस से पहली मुलाकात
सुनील दत्त और नरगिस की मुलाकात सबसे पहले रेडियो के दफ्तर में हुई थी, दरअसल उस समय नरगिस सिनेमा का जाना माना नाम थीं, लेकिन सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया करते थे और नरगिस का साक्षात्कार करने के लिए उन्हें कहा गया था। नरगिस तय समय के अनुसार स्टूडियो पहुंच गईं, लेकिन जैसे ही इंटरव्यू शुरू हुआ तो नरगिस को देखकर सुनील दत्त इतना नर्वस हो गए कि वह सवाल ही नहीं पूछ पाए। कहा जाता है कि इसी वजह से उनकी नौकरी भी जाते जाते बची थी।
सुनील और नरगिस की दूसरी मुलाकात
सुनील दत्त और नरगिस की दूसरी मुलाकात फिल्म दो बीघा जमीन के सेट पर हुई थी, वह वहां पर काम की तलाश में गए थे और नरगिस सेट पर बिमल रॉय से मिलने आई हुई थीं। हालांकि अब तक दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई थी और वह इंटरव्यू के दिन की बात याद करके एक दूसरे को मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए थे।
जब मदर इंडिया में साथ किया काम
उस समय तक अभिनेता राजकपूर और नरगिस की जोड़ी को ऑनस्क्रीन बहुत पसंद किया जाता था। इसी दौरान फिल्म मदर इंडिया के लिए राज कपूर के नरगिस के बेटे का किरदार करने का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट थी। कहा जाता है कि असल जिंदगी में दोनों की प्रेम कहानी भी थी, इसलिए वह पर्दे पर नरगिस के बेटे का रोल नहीं करना चाहते थे। बस फिर क्या था, ये रोल सुनील दत्त ने निभाया और दोनों की जान-पहचान आगे बढ़ी।
ऐसे हुई प्रेम कहानी की शुरुआत
अभिनेता सुनील दत्त को तो नरगिस पहले से ही पसंद थीं। फिल्म मदर इंडिया के सेट पर एक आग का दृश्य फिल्माया जाना था। इसके लिए चारों ओर पुआल बिछाए गए थे। जैसे ही आग लगाई गई तो देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई और नरगिस लपटों में घिर गईं। सुनील दत्त बिना सोचे समझे अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाया। इस वजह से सुनील दत्त को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा और यहीं से नरगिस का झुकाव उनकी तरफ बढ़ने लगा। वह अस्पताल जाकर उनकी देखभाल करती थीं।