{"_id":"5c57cdb1bdec2273ab606d17","slug":"nargis-fakhri-revealed-when-her-mom-asked-are-you-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर की हीरोइन का खुलासा, हो गई थी ऐसी हालत मां ने मैसेज कर पूछा- 'क्या तुम जिंदा हो?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर की हीरोइन का खुलासा, हो गई थी ऐसी हालत मां ने मैसेज कर पूछा- 'क्या तुम जिंदा हो?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rockstar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नरगिस फाखरी की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं। मॉडल से एक्टर बनीं नरगिस ने साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार से डेब्यू किया था। इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर थे। पिछले साल राजकुमार राव के साथ नरगिस की फिल्म 5 वेडिंग्स रिलीज हुई थी। 5 वेडिंग्स से पहले साल 2016 में उन्होंने कुल 5 फिल्में कीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। एक वक्त ऐसा था जब नरगिस लगातार काम कर रही थीं। एक इवेंट में पहुंचीं नरगिस ने खुलासा किया कि काम के दबाव की वजह से उनकी हालत क्या हो गई थी।
2 of 5
nargis fakhri
- फोटो : amar ujala
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नरगिस ने कहा कि 'जब मैं लोगों से कहती थी कि मैं 6 महीने के ब्रेक पर जा रही हूं तो लोग घबरा जाते थे। मैंने उनसे कहा कि मैंने इस बीच बहुत कुछ खोया है। आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ चीजें छोड़नी पड़ती हैं।'
3 of 5
nargis fakhri
- फोटो : file photo
नरगिस ने आगे बताया कि 'मैं अपने काम से खुश हूं। मुझे फिल्में करना पसंद हैं लेकिन बीते कुछ साल में मुझे ऐसा लगा कि काम की वजह से मैं अपने दोस्तों और परिवार से दूर हो गई हूं। मैंने अपनी मां को 3 साल नहीं देखा। खुशियां रिश्तों से ही होती हैं जो आपके आस-पास लोग रहते हैं। अगर आपको उन सबका सपोर्ट नहीं मिलता है तो ये आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है। मैंने सीखा कि कैसे काम और परिवार को बैलेंस किया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nargis fakhri
- फोटो : file photo
39 वर्षीय नरगिस फाखरी ने बताया कि 'फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जॉब है जहां आपको इमोशनल होना पड़ता है। एक जिंदगी के साथ हम दूसरी जिंदगी भी जीते हैं। मुझे यहां ज्यादा मेहनत करने की जरुरत भी थी। भाषा मेरे काम में रुकावट की तरह थी। इसे सीखने के लिए मैंने एक ट्यूटर रखा।'
विज्ञापन
5 of 5
nargis fakhri
- फोटो : file photo
नरगिस ने आगे कहा कि 'मैं काम में इतना बिजी थी कि मेरी मां मुझे मेल करती थीं कि क्या मैं जिंदा हूं। मेरे लिए काम की काफी अहमियत है लेकिन जिंदगी और रिश्ते भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। एक्टिंग ही मेरे लिए सबकुछ नहीं है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस 8 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म अमावस में नजर आएंगी। हॉरर-थ्रिलर इस फिल्म को भूषण पटेल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नरगिस के साथ सचिन जोशी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।