सब्सक्राइब करें

शादी के ढाई महीने बाद रणवीर सिंह हुए इमोशल, पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए लिखा खुला खत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 04 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh writes emotional message for wife Deepika Padukone calls her light of his life
deepika, ranveer - फोटो : instagram

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी न केवल रील बल्कि रियल लाइफ में भी सबकी फेवरेट जोड़ी बन गई है। शादी से लेकर अब तक जितनी भी इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। जन्मदिन के दिन दीपिका पादुकोण ने अपनी वेबसाइट लांच की थी। इस वेवसाइट पर अब रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है।

Trending Videos
Ranveer Singh writes emotional message for wife Deepika Padukone calls her light of his life
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala

रणवीर सिंह ने दीपिका की इस वेबसाइट पर लिखा - 'दीपिका बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। मेरी फीलिंग्स उनके लिए क्या है यह बताने के लिए मेरे पास जैसे शब्द ही नहीं हैं। फिर भी मैं कोशिश करता हूं। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि इस दुनिया में मैं उनके सबसे करीब हूं। मैं उन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह से जानता हूं। दीपिका अपने भीतर एक ब्रह्मांड का पोषण करती है जिसमें असीम प्यार, दया, बुद्धिमान, सुंदरता का समायोजन है। यह सभी चीजें उन्हें दुनिया का बेहतरीन एक्टर बनाती हैं। उनका अनुशासन और काम के प्रति कमिटमेंट का कोई तोड़ नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh writes emotional message for wife Deepika Padukone calls her light of his life
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram

रणवीर ने आगे लिखा -  'दीपिका की कामयाबियों ने समय के साथ पूरे खेल को बदल कर रख दिया है। एक महिला इतनी धार्मिक और सदाचार से भरी होती है कि सम्मान की पात्र होती है। कभी -कभी मैं रुक जाता हूं और इतनी स्पेशल सोल की प्रशंसा करता हूं। मैं दुनिया सबसे ज्यादा गौरवान्वित पति हूं। उन्होंने मुझे बेस्ट मैन बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मेरी जिंदगी को सफल बना दिया। वह मेरी जिंदगी की रोशनी हैं।'

Ranveer Singh writes emotional message for wife Deepika Padukone calls her light of his life
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को तीन महीने होने वाले हैं। शादी के बाद इन दोनों ने कई रिसेप्शन दिए थे। इन दोनों ने इटली में कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। यह शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीतियों से हुई थी। हाल ही में रणवीर और दीपिका का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में रणवीर बिना कैमरे की परवाह किए दीपिका को किस करते हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन
Ranveer Singh writes emotional message for wife Deepika Padukone calls her light of his life
Ranveer Singh deepika - फोटो : viral bhayani

रणवीर का किस करता हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन दोनों स्टार के फैंस कमेंट के जरिए इनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें, शादी के बाद रणवीर की फिल्म 'सिंबा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान थी। इस फिल्म का गाना 'लड़की आंख मारे' भी काफी पॉपुलर हुआ। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ranveersingh and #deepikapadukone ❤️❤️❤️😛😛😛

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed