{"_id":"5f5e017e8ebc3e566a4ab4f8","slug":"nargis-fakhri-romantic-picture-with-boyfriend-justin-santos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं 'रॉकस्टार' की ये अभिनेत्री, उदय चोपड़ा संग अफेयर से बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं 'रॉकस्टार' की ये अभिनेत्री, उदय चोपड़ा संग अफेयर से बटोरीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नरगिस फाखरी ने इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में एंट्री की थी। रणबीर कपूर के साथ नजर आईं नरगिस को फैंस ने इतना पसंद किया कि फिल्म सुपरहिट हो गई। लेकिन नरगिस का करियर कुछ खास नहीं चमका। नरगिस का अफेयर उदय चोपड़ा के साथ भी बताया जाता है, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।
नरगिस इन दिनों जस्टिन सैंटोस को डेट कर रही हैं। हाल ही में जस्टिन ने नरगिस के साथ फोटो शेयर कर लिखा, इस परफेक्ट महिला को देखिए। मैं इतना भाग्यशाली कैसे हो गया? उसके ऊपर से अगर मैं आपसे कहूं कि वो बहुत खूबसूरत होने के साथ होने के बहुत मजाकिया जोक भी सुनाती है, तो क्या आप मेरा भरोसा करेंगे? इसमें नरगिस बॉयफ्रेंड के साथ क्रूज पर नजर आ रही हैं।
नरगिस इस वक्त अमेरिकन शेफ जस्टिन सैंटोस के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। नरगिस जहां कैलिफोर्निया में रहती हैं, वहीं जस्टिन न्यू यॉर्क में रह रहे हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से मुलाकात के लिए वक्त निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नरगिस फाखरी
- फोटो : amar ujala
नरगिस ने साल 2005 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। नरगिस को ट्रैवल करना बहुत पसंद है। वो दुनिया की कई जगह घूम चुकी हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। जब वे 7 साल की थी, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
नरगिस फाखरी
- फोटो : amar ujala
नरगिस कहती हैं कि, वह कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, लेकिन फिल्म 'रॉकस्टार' की शानदार पटकथा ने उसे अभिनय की ओर प्रेरित कर फैसला बदलने पर मजबूर कर दिया। नरगिस किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर 2009 में भी नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।