{"_id":"606371bc8ebc3e592e0eacb9","slug":"nargis-slipped-into-depression-after-her-split-with-raj-kapoor-then-actress-met-sunil-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: एक हादसे ने बदल दी थी नरगिस की जिंदगी, राज कपूर को छोड़ सुनील दत्त से की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: एक हादसे ने बदल दी थी नरगिस की जिंदगी, राज कपूर को छोड़ सुनील दत्त से की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 31 Mar 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
नरगिस, राज कपूर और सुनील दत्त
Link Copied
फिल्मी सितारों के बीच शूटिंग सेट पर प्यार होना आम बात है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हुए हैं, जिन्हें फिल्म सेट पर प्यार हुआ है। आज हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस की। नरगिस और सुनील दत्त के बीच एक फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। लेकिन ये बेहद कम लोग जानते हैं कि नरगिस सुनील दत्त से पहले अभिनेता राज कपूर के प्यार में पागल थीं। राज कपूर शादीशुदा थे लेकिन नरगिस उन्हें इस कदर चाहती थीं कि उनकी दूसरी पत्नी बनने को तैयार थीं। फिर कुछ ऐसा हुआ कि नरगिस ने सुनील दत्त का हाथ थाम लिया। तो आज हम बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नरगिस ने राज कपूर का साथ छोड़कर सुनील दत्त का हाथ थाम लिया था।
Trending Videos
2 of 7
नरगिस और राज कपूर
उस वक्त नरगिस और राज कपूर के लव अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। राज कपूर उस समय शादीशुदा थे और ये बात नरगिस अच्छे से जानती थी। नरगिस को इस बात का पता होने के बाद भी उन्होंने आरके प्रोडक्शन की सारी फिल्में साइन कर ली थी। वो राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने के लिए भी तैयार हो गई थी। लेकिन राज कपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
राज कपूर और नरगिस
नरगिस राज कपूर की इस बात से पूरी तरह से टूट चुकी थी और वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उनकी जिंदगी में आये सुनील दत्त। वैसे तो सुनील दत्त नरगिस के काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन उन्हें नरगिस से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालाकि, उन्होंने इस बात को नरगिस से कभी कहा नहीं।
4 of 7
सुनील दत्त और नरगिस
कहते है कि दोनों की मुलाकात पहली बार उस समय हुई जिस वक्त सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जौकी के तौर पर काम किया करते थे। यहीं पर ही उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेने का काम सौंपा गया था। एक्टर सुनील दत्त का उस समय एक्टिंग से कोई लेना देना नहीं था। वहीं, नरगिस एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर लोगों के दिलों पर राज कर रही थीं। जब सुनील दत्त ने नरगिस को पहली बार देखा, तो वो उनसे एक भी सवाल नहीं पूछ पाए। उनके इस बर्ताव के चलते उनकी नौकरी भी जाते-जाते बची थी।
विज्ञापन
5 of 7
सुनील दत्त और नरगिस
इसके बाद सुनील दत्त और नरगिस की मुलाकात फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर हुई। महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त और नरगिस साथ काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक घटना घटी, जिसने इन दोनों को हमेशा के लिए एक दूसरे के करीब ला दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X