सब्सक्राइब करें

पहले भी टकरा चुके हैं नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर, अब एक दूसरे को बताया 'जोकर' और 'कुंठित'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah And Anupam Kher war Not New
नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर - फोटो : Twitter

अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह में दिन दिनों जुबानी जंग चल रही है। एक इंटरव्यू में जहां नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि अनुपम खेर को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है तो वहीं इसके जवाब में अनुपम खेर ने कहा कि कुछ पदार्थों का सेवन करने की वजह से नसीरुद्दीन सही-गलत भूल गए हैं। दोनों की इस जुबानी जंग में सबी अपनी राय दे रहे हैं लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है जब दोनों के विचारों में विरोधाभास देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों अलग-अलग विचारधारा की वजह से जुबानी जंग कर चुके हैं।

Trending Videos
Naseeruddin Shah And Anupam Kher war Not New
Anupam Kher, Naseeruddin Shah

कश्मीरी पंडितों को लेकर

साल 2016 में अनुपम खेर ने कश्मीरी पंडितों के समर्थन में आवाज उठाई थी। उस वक्त कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर माहौल गर्माया था। इस पर नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम पर तंज कसते हुए कहा था, 'वो व्यक्ति जो आजतक कश्मीर में नहीं रहा, वो आज कश्मीरी पंडितों के लिए लड़ रहा है। इस पर अनुपम ने नसीरुद्दीन को जवाब देते हुए लिखा था, 'तब तो लॉजिक ये बनता है कि NRI को भी भारत के बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah And Anupam Kher war Not New
Naseeruddin shah- Anupam kher

बुलंदशहर हिंसा को लेकर

जब बुलंदशहर हिंसा को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि कई इलाकों में हम देख रहे हैं कि गाय की मौत को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है इंस्पेक्टर की मौत से। आज गाय की जान इंसान से ज्यादा कीमती है। उन्होंने कहा था कि आज कानून हाथ में लेने की खुली छूट है। इसपर अनुपम खेर ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था- 'देश में इतनी आजादी है कि आप सेना को, एयरचीफ को गाली दे सकते हैं, जवानों पर पत्थर फेंक सकते हैं। और कितनी आजादी चाहिए?
Naseeruddin Shah And Anupam Kher war Not New
naseeruddin shah - फोटो : you tube

सीएए और नागरिकता बिल को लेकर

बॉलीवुड के कई सितारे जहां नागरिकता कानून को सही बता रहे हैं तो वहीं बहुत से ऐसे भी सितारे हैं जो सीएए का एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी नागरिकता कानून के खिलाफ हैं। उन्होंने इस कानून को मुसलमान विरोधी बताया। वहीं अभिनेता अनुपम खेर इस कानून का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Naseeruddin Shah And Anupam Kher war Not New
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए नसीरूद्दीन खान ने सोशल मीडिया पर अनुपम खेर के विचारों को लेकर बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा था कि,'मैं ट्विटर पर नहीं हूं। अनुपम खेर जैसे लोग बहुत बोलते हैं। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वह एक मसखरा और चापलूस हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके समकालीन रहे लोग उनके चापलूस स्वभाव के बारे में बता सकते हैं। ये उनके खून में है, और हम उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। वहीं बाकी लोग जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको सोच लेना चाहिए कि उनको क्या कहना है। वहीं हमें हमारी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताने की जरूरत नहीं है, हम हमारी जिम्मेदारियां जानते हैं।' इसके बाद अनुपम खेर के एक वीडियो साझा कर कहा- अगर आप दिलीप कुमार को, अमिताभ बच्चन को, राजेश खन्ना को, शाहरुख खान को, विराट कोहली को दोषपूर्ण बता सकते हैं, उनकी आलोचना कर सकते हैं, तो मुझे विश्वास है कि मैं बढ़िया लोगों में शामिल हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed