फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसीरुद्दीन शाह का जन्मदिन और एजाज खान को पुलिस हिरासत सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Sat, 20 Jul 2019 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 20 Jul 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday and  Ajaz Khan Sent To Police Custody here is top entertainment news
Naseeruddin Shah, Ajaz Khan - फोटो : Social Media
44 साल पहले नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत 'निशांत' फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। इसके बाद कई सारी फिल्में की जिसमें 'आक्रोश', 'स्पर्श', 'जुनून', 'मंथन', 'हम पांच', 'चक्र', 'उमराव जान' शामिल है। हिंदी सिनेमाजगत में नसीरुद्दीन अब तक 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। इतने लंबे वक्त में नसीरुद्दीन ने अपनी अदाकारी से लोगों को बांधे रखा है। नसीर की फिल्मी कहानी के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें ऐसी है जिससे लोग अभी तक अंजान है। नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई को 69वां जन्मदिन मनाएंगे।




पढ़ें: पत्नी से तलाक के लिए 12 साल तक 'मेहर' जुटाते रहे नसीरुद्दीन, जानिए इनसे जुड़े 8 अनसुने किस्से
Naseeruddin Shah Birthday and  Ajaz Khan Sent To Police Custody here is top entertainment news
Rajendra Kumar - फोटो : Social Media

अगर टैलेंट हो तो इंसान क्या हासिल नहीं कर सकता। लेकिन कई बार ये टैलेंट भी काम नहीं आता और फिर आपको किसी करिश्मे का इंतजार रहता है। कुछ ऐसा ही करिश्मा हुआ था जुबली कुमार यानि एक्टर राजेंद्र कुमार के साथ। राजेंद्र कुमार ने स्टारडम की जो ऊंचाइयां छूईं वो आज तक कोई नहीं छू पाया। 20 जुलाई 1929 को जन्में राजेंद्र कुमार का आज जन्मदिन है।

पढ़ें: 'भुतहा' बंगले ने राजेंद्र कुमार को बनाया था सुपरस्टार, बॉलीवुड के थे सबसे अमीर एक्टर

Naseeruddin Shah Birthday and  Ajaz Khan Sent To Police Custody here is top entertainment news
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। ये शिकायत 10 साल पुराने मामले में की गई थी। पहले आदित्य पंचोली को डिंडोसी सेशन कोर्ट ने 19 जुलाई तक के लिए इंटरिम प्रोटेक्शन दी थी। अब आरोपी एक्टर को इसमें एक और बड़ी राहत मिली है।

पढ़ें: 'आदित्य पंचोली को कोर्ट से मिली राहत, ड्रग्स देकर एक्ट्रेस से रेप का है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday and  Ajaz Khan Sent To Police Custody here is top entertainment news
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media

बॉटल ऐप चैलेंज के बाद देशभर में इन दिनों फेस ऐप चैलेंज का खुमार लोगों पर छाया है। इस ऐप की मदद से लोग खुद की बुढ़ापे वाली फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड भी इसकी पहुंच से दूर नहीं रह पाया और कई एक्टर्स ने इसका इस्तेमाल किया। हाल ही में इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एकता कपूर से चुटकी ली।

पढ़ें: फेस ऐप चैलेंज से पहले ही बूढ़ी दिखी थीं स्मृति ईरानी, अब बोलीं- एकता कपूर ने ऐसा बना दिया था

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday and  Ajaz Khan Sent To Police Custody here is top entertainment news
Ajaz Khan - फोटो : Social Media

बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार ने 18 जुलाई को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में एक विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। इसके बाद उन पर धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने वाली आपत्तिजनक सामग्री के साथ वीडियो बनाने और और बड़े पैमाने पर लोगों के बीच नफरत पैदा करने के लिए मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में कोर्ट ने एजाज को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें: भड़काऊ वीडियो मामले में एजाज खान को एक दिन की पुलिस हिरासत, धार्मिक भावना भड़काने का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed