{"_id":"62a5d1d2bd5b8a56ac7a2481","slug":"naseeruddin-shah-reaction-salman-khan-shahrukh-and-aamir-khan-silence-on-bjp-nupur-sharma-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naseeruddin Shah: राजनीतिक मसलों पर तीनों खान खामोश क्यों? नसीरुद्दीन शाह ने बताई मुंह बंद रखने की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Naseeruddin Shah: राजनीतिक मसलों पर तीनों खान खामोश क्यों? नसीरुद्दीन शाह ने बताई मुंह बंद रखने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नुपुर के इस बयान के खिलाफ कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी नुपुर शर्मा के विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही, अभिनेता ने बॉलीवुड के तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भी कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाया है कि वह राजनीतिक मुद्दों पर क्यों चुप्पी साधे रखते हैं। हालांकि, अभिनेता ने सलमान, शाहरुख और आमिर के चुप रहने की वजह भी बताई है।
2 of 4
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि सलमान, शाहरुख और आमिर राजनीतिक मुद्दे पर इसलिए चुप रहते हैं क्योंकि उनके पास खोने के लिए काफी कुछ है। नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, 'मैं उनके लिए नहीं बोल सकता हूं। मैं उस स्थान पर नहीं हूं, जहां पर वह हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अगर वह बोलेंगे तो अपना बहुत कुछ दांव पर लगा देंगे। लेकिन मुझे ये नहीं पता कि वह लोग अपनी अंतरात्मा को कैसे शांत करवाते हैं। वह लोग अब इस स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने बहुत कुछ खोना पड़ सकता है।'
3 of 4
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान नसीरुद्दीन शाह ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स केस पर भी बयान दिया। अभिनेता ने कहा, 'शाहरुख खान के साथ जो भी हुआ है। उन्होंने उसे शांत रहकर झेला है। उन्होंने अपना मुंह बंद रखा है। उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ की और सिर्फ तृणमूल कांग्रेस का सपोर्ट किया। उसी तरह सोनू सूद ने यहां छापेमारी हुई। अब जो भी बयान देता है उसे ऐसा ही झेलना पड़ता है। अगला नंबर मेरा भी हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नुपुर शर्मा
- फोटो : Social media
क्या है पूरा मामला
बता दें कि नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान मुस्लिम धर्म गुरु पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी दी थी। इस बयान के बाद देशभर में मुस्लिम लोगों ने नुपुर के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। तो वहीं, बीजेपी ने भी नुपुर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इतना ही नहीं, नुपुर की अपमानजनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम देशों ने भी उनका विरोध किया। कुवैत, कतर और ईरान जैसे कई देशों ने नुपुर शर्मा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद बीजेपी की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्होंने सभी धर्मों के सम्मान की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।