{"_id":"5e2c285d8ebc3e4afe313e59","slug":"naseeruddin-shah-son-vivaan-to-play-a-ragpicker-in-kabaad-the-coin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरों से कबाड़ बटोरते नजर आएंगे नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घरों से कबाड़ बटोरते नजर आएंगे नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान, जानिए क्या है वजह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 25 Jan 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नसीरुद्दीन शाह और विवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'7 खून माफ', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'बॉम्बे वेलवेट', 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और 'कोट' जैसी फिल्मों से पहचान पाने वाले विवान शाह जल्द ही फिल्म 'कबाड़: द कॉइन' में नजर आने वाले हैं। भले ही दर्शक उन्हें पांच फिल्मों में देख चुके हैं फिर भी विवान अब भी संघर्ष कर रहे हैं कि वह इंडस्ट्री में नसीरुद्दीन शाह या फिर रत्ना पाठक के बेटे नहीं बल्कि खुद के नाम से पहचाने जाए। इसी मंशा का एक प्रयास उनकी अगली फिल्म है जिसमें वह एक कबाड़ी वाले का चुनौतीपूर्ण किरदार कर रहे हैं। विवान स्वंय भी इस किरदार को काफी चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं।
2 of 4
प्रोड्यूसर दीपक के साथ विवान शाह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के बारे में बात करते हुए विवान ने कहा, 'फिल्म में कबाड़ीवाले का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। हम हर दिन अपनी जिंदगी में हाथगाड़ी चलाने वाले लोगों को देखते हैं लेकिन उनके बर्ताव, काम करने के तरीके और हाव-भाव को समझ कर अभिनय करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। ऐसे किरदारों में यह बहुत ही जरूरी हो जाता है कि हमारे अभिनय असल प्रतीत हो। मुझे यह अहसास हुआ है कि बड़े शहर के लड़के का किरदार या फिर किसी और समर्थ किरदार करने से कहीं अच्छा यह किरदार है।'
3 of 4
फिल्म की टीम के साथ विवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवान ने आगे बताया, 'पूरी टीम ने मुझे कबाड़ीवाले के रूप में ढलने में पूरी मदद की है। मैं महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले बंधन का किरदार कर रहा हूं। मेरा किरदार बंबईया भाषा बहुत ही अच्छी बोलता है। मेरा मानना है कि यह भाषा में आसानी से खुद में ढाल सकता हूं क्योंकि बचपन से मैंने अपने दोस्तों संग इसी भाषा में बात की है।' विवान का मानना है कि यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है जब आप ऐसे किरदार निभाते हैं जो आपसे एकदम ही अलग होते हैं जिसे समाज में एक अलग नजरिए से देखा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वर्धमान स्वामी के साथ विवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के निर्देशक वर्धमान स्वामी ने विवान की तारीफ करते हुए कहा, 'अभिनय तो उसके खून में है। वह दिग्गज कलाकारों के परिवार से आता है। यह काफी अच्छी बात है कि वह अपने करियर की शुरुआत में ही अपने किरदारों के साथ परीक्षण करना चाहता है और इस तरह के किरदारों को चुनना चाहता है जो अभिनेता के तौर पर इंडस्ट्री में जमने में मददगार साबित होगा। उसकी विचारधारा ठीक उसके पिता की तरह दुर्लभ और प्रतिभाशाली है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।