{"_id":"5adede814f1c1b042e8b521d","slug":"naseeruddin-shah-starrer-film-hope-and-hum-trailer-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन जनरेशन की लाइफ को बयां करेगी नसीरुद्दीन शाह की 'होप और हम', ट्रेलर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन जनरेशन की लाइफ को बयां करेगी नसीरुद्दीन शाह की 'होप और हम', ट्रेलर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास जगह बनाने वाले मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह की अपकमिंग फिल्म 'होप और हम' इन दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। 'होप और हम' का ट्रेलर फिल्म को लीक से हटकर बयां कर रहा है।
2 of 4
'होप और हम' में नसीरुद्दीन शाह के साथ सोनाली कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के शानदार डायलॉग्स फिल्म को बहुत ही खास साबित कर रहे हैं। फिल्म में ‘लोगों से प्यार करो, चीजों से नहीं’ और 'अगर तुमसे कोई गलती हो गई है तो उसे ठीक भी तुम्ही कर सकते हो' जैसे नसीरुद्दीन शाह के डायलॉग फिल्म को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।
3 of 4
बात करें 'होप और हम' की कहानी कि तो यह फिल्म तीन जनरेशन की लाइफ को बयां कर रही है। ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि यह तीनों जनरेशन किस तरह से अपनी जिंदगी की हर परेशानी को समझते और उसको खत्म करने की कोशिश करते हैं। जिंदगी के हर एक पहलू को समझाती 'होप और हम' का निर्देशन सुदीप बंद्योपाध्याय ने किया है वहीं फिल्म के निर्माता समीर बंद्योपाध्याय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि आखिरी बार नसीरुद्दीन शाह फिल्म 'अय्यारी' में नजर आए थे। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'बाबूराव शास्त्री' था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म दो आर्मी ऑफिसर पर आधारित थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।