पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर हर एक्ट्रेस खुलकर बोल रही हैं। इन सबके बीच ही सरोज खान का बयान भी सामने आया है। कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर एक विवादित बयान दिया है और इस पर थोड़ी ही देर में बवाल भी खड़ा हो गया। इंटरव्यू में सरोज खान ने कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है। हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। सरोज के इस विवादित बयान को पढ़कर लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर सरोज खान के इस बयान पर अपनी राय रखने लगे।
'बॉलीवुड में रेप के बदले रोटी' के बयान पर ट्रोल हुईं सरोज खान, यूजर्स बोले-Shame On You
एक यूजर ने तो बॉलीवुड की तुलना प्रॉस्टिट्यूशन से कर दी। वहीं किसी ने सरोज खान के लिए लिखा है, 'क्या उन्होंने अपना दिमाग खो दिया है। क्या वह जानती हैं कि वह बोल क्या रही हैं।' ट्विटर पर सरोज खान के लिए लोगों का गुस्सा देखते ही बन रहा है। लोगों ने सरोज खान से ही तरह तरह के सवाल कर दिए। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या आपकी इंडस्ट्री आपको भरपूर रोटी देती है?'
#SarojKhan JI, agar kisi ka balatkar karke uske aage #ROTI ke tukde fenk dene se #Balatkari ka zurm kam ho jata hai?#Shame #Morons is this justifiable @Shehla_Rashid @bainjal @BDUTT @sagarikaghose @RanaAyyub @DeShobhaa @SwatiJaiHind @KareenaOnline @sonamakapoor @ReallySwara #SarojKhan
जो बॉलीवुड खुद गंदगी के गट्टर के अटा पड़ा है वो समाज सुधारने की बात कर प्ले कार्ड का गेम खेलता है
आपको बता दें कि सरोज खान ने कहा था, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है, रेप करके छोड़ तो नहीं देता। ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है। अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो न आए।' हालांकि बाद में सरोज खान ने माफी मांग ली। सरोज खान ने कहा कि 'मुझे खेद है। मैं माफी मांगती हूं।'
सरोज खान ने पहले कहा था- 'अगर तुम्हारे पास आर्ट है तो क्यों अपने आप को बेचोगे । फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ मत कहना । वह हमारी माई-बाप है ।' सरोज खान के इस बयान से यह जाहिर हो रहा है कि इन सब के लिए लड़की की इच्छा होती है।' सरोज खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उनके कोरियोग्राफ किए गए गाने 'एक दो तीन' को रिक्रिएट किया गया। इस बात से सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं। यहां तक कि गाने पर केस करने की बात भी सामने आई थी लेकिन फिर अचानक उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और जैकलीन फर्नांडिज की जमकर तारीफ कर दी।
