फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसीरुद्दीन के बयान से लेकर कादर खान तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 06 Jan 2019 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 06 Jan 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
naseeruddin shah to kader khan here top 5 news
Naseeruddin Shah - फोटो : you tube

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर विवाद


एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बयान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने देश के माहौल पर सवाल उठाए हैं। नसीरुद्दीन शाह का ये वीडियो एमनेस्टी इंडिया ने जारी किया है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा, 'हमारे आजाद मुल्क का संविधान का मकसद ये था कि देश के हर नागरिक को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय मिल सके। सोचने की, बोलने की, किसी भी धर्म को मानने की और किसी भी तरह की इबादत करने की आजादी हो। हालात ये हैं कि अब हक के लिए आवाज उठाने वाले लोग जेलों में बंद हैं। कलाकार, फनकार, स्कॉलर, शायर सबके काम पर रोक लगाई जा रही है। पत्रकारों को भी खामोश किया जा रहा है। मजहब के नाम पर नफरत की दीवारें खड़ी की जा रही हैं। मासूमों का कत्ल हो रहा है।'

naseeruddin shah to kader khan here top 5 news
kader khan - फोटो : file photo

बीमारी के बाद कादर खान का निधन
एक्टर और डायलॉग राइटर कादर खान का निधन सोमवार 31 दिसंबर को कनाडा के अस्पताल में हुआ। इसके बाद कनाडा में ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ। परिवारवालों ने कादर खान के फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए गुरुवार को मुंबई में शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में हिन्दी सिनेमा के दो बड़े निर्माता-निर्देशकों लॉरेंस डिसूजा और मेहुल कुमार को छोड़कर कोई नामी सितारा नहीं पहुंचा।  

naseeruddin shah to kader khan here top 5 news
gully boy - फोटो : twitter

'गली ब्वॉय' का टीजर रिलीज
रणवीर अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय में एक रैपर बने नजर आएंगे। इसकी पहली झलक उन्होंने करीब डेढ़ मिनट के एक वीडियो में दी है। रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बताया गया है कि गली ब्वॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा। इसका ऐलान उन्होंने एक रैप के जरिए की। रैप का नाम है- 'असली हिप हॉप'। इसे आवाज रणवीर सिंह ने दी है। वहीं Spitfire ने इसका संगीत दिया है और लिरिक्स ने भी उन्होंने लिखा है। फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। गली ब्वॉय को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म 15 फरवरी को रिलीज होगी। जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
naseeruddin shah to kader khan here top 5 news
anushka sharma - फोटो : twiiter

मैच के दौरान अनुष्का की तस्वीरें वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है जहां टेस्ट मैच चल रहा है। इस दौरान कप्तान विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद हैं। मैच के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में स्पॉट की जाती रही हैं। अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का पति विराट और टीम इंडिया को चियर करती दिख रही हैं। लाइट पिंक कलर की ड्रेस में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
naseeruddin shah to kader khan here top 5 news
zero - फोटो : instagram

बजट निकालने से कोसों दूर रही 'जीरो'
फिल्म जब हैरी मेट सेजल की आलोचनाओं के बाद शाहरुख खान की जीरो से सभी ने काफी उम्मीदें लगा रखी थीं। जीरो से पहले ही आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान रिलीज हुई, जिसका बेहद बुरा हश्र रहा। ऐसे में बॉलीवुड को एक हिट की दरकार थी लेकिन जीरो उन उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिखी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म की कुल कमाई 89.25 करोड़ रही। अभी तक जीरो अपना बजट भी नहीं निकाल सकी है। ऐसे में शाहरुख की ये फिल्म फ्लॉप कही जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed