{"_id":"5c30da5abdec223c714823f1","slug":"sara-ali-khan-is-not-sending-message-to-kartik-aaryan-because-of-mother-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों क्रश कार्तिक आर्यन को मैसेज नहीं कर पा रहीं सारा अली खान, खुद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों क्रश कार्तिक आर्यन को मैसेज नहीं कर पा रहीं सारा अली खान, खुद बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सिम्बा ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है, लेकिन इस बार सारा को लेकर खबर आ रही है कि वह अपने क्रश और एक्टर कार्तिक आर्यन को मैसेज नहीं कर पा रही हैं.... जानिए क्या है इसकी वजह...
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : star world
बता दें कि सारा को कार्तिक बेहद अच्छे लगते हैं और वह उनके साथ डेट पर भी जाना चाहती थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा से जब यह पूछा गया कि वह कार्तिक को अब मैसेज तो कर सकती हैं? तो इस पर सारा ने बताया कि वह अब इतनी डेस्परेट नहीं रही हैं और उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें मैसेज करने के लिए इंतजार करने को कहा है। ऐसे में सारा को इंतजार है कि कब सारा की मां उन्हें कार्तिक को मैसेज करने के लिए हां कहे।
3 of 5
सारा अली खान
शायद आपको याद होगा कि फिल्म मेकर करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में सारा अली खान पापा सैफ के साथ पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद बताया था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद से सारा और कार्तिक को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। कार्तिक फिल्म प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
बता दें कि सारा बहुत जल्द कार्तिक के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि साल 2009 में आई सैफ अली खान की फिल्म लव आजकल का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने सारा और कार्तिक को साइन करने का प्लान किया है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
simmba
- फोटो : instagram
आखिर में आपको बता दें कि सारा की फिल्म केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई थी लेकिन सिम्बा ने उस कमी को पूरा कर दिया है। फिल्म सिम्बा 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और सारा के पाले में भी 100 करोड़ी फिल्म आ गई है। फिल्म में सारा के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।