फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के सामने विक्की कौशल ने किया कटरीना को प्रपोज, फिर ये मिला जवाब

Sat, 05 Jan 2019 09:06 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 05 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal proposed to katrina kaif before salman khan
katrina, vicky and salman

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से सुर्खियां बटोर रहे एक्टर विक्की कौशल की लोकप्रियता फिल्म जगत में बढ़ती ही जा रही है। खबर है कि बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करने को बेताब हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस कटरीना ने कैफ ने करण जौहर के टॉक शो में खुलासा किया था कि वह विक्की कौशल संग काम करना चाहती हैं। 

vicky kaushal proposed to katrina kaif before salman khan
अभिनेता विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

दरअसल, विक्की कौशल और कटरीना कैफ को हाल ही में हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड में स्टेज पर एक साथ देखा गया। ऐसे में दोनों काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। वहीं, विक्की ने कटरीना से शादी का सवाल किया। इतनी देर में सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का गाना 'मुझसे शादी करोगी' ही बजने लगा। बता दें कि इस शो में सलमान खान भी मौजूद थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And the countdown approaches.... #StarScreenAwards

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

vicky kaushal proposed to katrina kaif before salman khan
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला

शो में सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता भी आई हुई थीं। जब सलमान ने विक्की का शादी का सवाल सुना तो उन्होंने अपना सिर अर्पिता के कंधे पर रख लिया। इसके बाद कटरीना, विक्की के सवाल का जवाब देती है कि हिम्मत ही नहीं है। बता दें कि शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

😍👌 . . . #instabolly #bollyinsta

A post shared by Bollywood💎725k🙏 (@bollylnsta) on

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal proposed to katrina kaif before salman khan
vicky kaushal

विक्की कौशल ने साल 2015 में आई फिल्म मसान से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। वहीं, बीते वर्ष 2018 में विक्की तीन फिल्मों में नजर आए थे जिनमें सुपरहिट फिल्म संजू, राजी और मनमर्जियां शामिल हैं। अब 11 जनवरी को फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ यामी गौतम लीड रोल में होंगी।

विज्ञापन
vicky kaushal proposed to katrina kaif before salman khan
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कहानी कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी बेस कैंप में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा रचे गए इस आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद 28-29 सितंबर की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान से बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में पाक आतंकियों के ट्रेनिंग और लॉन्चिंग पैड को तहस-नहस कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed