क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक की जब से सगाई हुई है, तभी से दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर अपने फैंस को नए-नए कपल गोल्स देते रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के बीच हार्दिक और नताशा एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।
नताशा ने पूछा 'कैसा चल रहा है क्वारंटीन', हार्दिक पांड्या के इस जवाब से शरमा गईं मंगेतर
लॉकडाउन के बीच नताशा और हार्दिक एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। नताशा हार्दिक के साथ उनके घर में ही रह रही हैं। दोनों इस समय क्वारंटीन समय को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बात का पता उनके सोशल मीडिया से ही चलता है। अब हाल ही में नताशा ने एक तस्वीर साझा कर अपने फैंस से एक सवाल पूछा, जिसका जवाब उनके मंगेतर हार्दिक पांड्या ने कुछ इस तरह दिया कि नताशा खुश भी शरमा गईं।
नताशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ नताशा ने कैप्शन में अपने फैंस से पूछा, 'कैसा चल रहा है क्वारंटीन?' इस सवाल का जवाब नताशा के मंगेतर हार्दिक पांड्या ने दिया। हार्दिक ने नताशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हारे साथ, सबसे शानदार'।
How’s your quarantine going? 💜
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
हार्दिक के इस जवाब को पढ़कर नताशा भी शरमा गईं। नताशा ने इस पर एक दिल का इमोजी पोस्ट किया। हार्दिक के इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों के हर पोस्ट को वैसे भी फैंस खूब पसंद करते हैं। सगाई के बाद से ही हार्दिक और नताशा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे।
गौरतलब है कि हाल ही में कुछ दिन पहले नताशा ने दोनों की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को भी दोनों के फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने नए साल पर अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था।
