बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक अपनी फिल्मों के अलावा मंगेतर और मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। जब से इन दोनों ने सगाई की है, तब से यह दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। नताशा स्टेनकोविक अक्सर मंगेतर हार्दिक पांड्या के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं।
लॉकडाउन के बीच नताशा ने मंगेतर हार्दिक पांड्या के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नताशा स्टेनकोविक की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। नताशा का हर पोस्ट तेजी से वायरल हो जाता है। वहीं तस्वीर में अगर हार्दिक भी नजर आ जाएं तो फिर फैंस को भी दोगुना मजा आ जाता है। नताशा का ऐसा ही एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंगेतर हार्दिक के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
नताशा स्टेनकोविक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह हार्दिक पांड्या के गाल पर किस करती हुईं नजर आ रही हैं। अपने इस पोस्ट में नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या को भी टैग किया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की यह रोमांटिक तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक लॉकडाउन में हार्दिक पांड्या के साथ उनके घर में क्वारंटीन हैं। इस बात की जानकारी हाल ही में नताशा स्टेनकोविक की सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा मिली। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस से एक सवाल पूछा। उनके सवाल का जवाब हार्दिक पांड्या ने बेहद खास अंदाज में दिया था।
नताशा स्टेनकोविक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ नताशा ने कैप्शन में लिखा था, 'कैसा चल रहा है क्वारंटीन?'। हार्दिक ने नताशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'तुम्हारे साथ, सबसे शानदार'। जिसके बाद इन दोनों के फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या क्वारंटीन में एक साथ समय बीता रहे हैं।
पढ़ें: साउथ में भी बिटिया जान्हवी कपूर का परचम लहराएंगे बोनी कपूर, इन दिग्गजों से चल रही है बात