फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhediya: नताशा दलाल को पसंद आई 'भेड़िया', वरुण धवन बोले- मेरी पत्नी तो खुश हो गई अब...

Fri, 25 Nov 2022 08:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 25 Nov 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Natasha Dalal liked Varun Dhawan Performance in Bhediya Movie Actor reveals in his recent Interview
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' ने आज यानी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच वरुण की पत्नी नताशा दलाल की तरफ से भी फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। इस बात का खुलासा खुद वरुण धवन ने किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि नताशा को फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई है।


Drishyam 3: 'दृश्यम 2' की बंपर सफलता के बाद जल्द आएगी 'दृश्यम 3', निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया फैंस से वादा

Natasha Dalal liked Varun Dhawan Performance in Bhediya Movie Actor reveals in his recent Interview
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान वरुण ने बताया कि नताशा पहली इंसान थीं जिसने यह फिल्म देखी थी। इसे देखने के बाद उन्हें मेरा किरदार काफी अच्छा लगा। अभिनेता ने कहा,  'मेरी बीवी तो खुश हो गई है अब मुझे दूसरों की पत्नियों को खुश करना है।' बता दें कि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
Varisu: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी सुपरस्टार विजय की फिल्म, सात दिन में मेकर्स को देना होगा जवाब

Natasha Dalal liked Varun Dhawan Performance in Bhediya Movie Actor reveals in his recent Interview
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

'भेड़िया' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इससे पहले अमर 'बाला' और 'स्त्री' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वरुण के अलावा फिल्म में कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई है।
Shefali Shah: थ्री ऑफ अस से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार शेफाली शाह, इस बार ऐसा है एक्ट्रेस का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Natasha Dalal liked Varun Dhawan Performance in Bhediya Movie Actor reveals in his recent Interview
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की  बात करें तो इस फिल्म के बाद वरुण 'बवाल' में दिखेंगे, जिसका निर्देशन दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में उनके अलावा जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इससे पहले वरुण 'जुग जुग जियो' में नजर आए थे। अनिल कपूर, नीतू सिंह और कियारा आडवाणी ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।
Anupam Kher: सेना पर ऋचा के विवादित बयान को अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक, बोले- कायर और छोटे लोग ही करते हैं ऐसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed