इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर काफी बहस हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारों किसी कलाकार के बेटा या बेटी होने की वजह से आलोचना झेल रहे हैं। इन सितारों के पिता बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रह चुके हैं, वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे में आज हम आपको इन्हीं बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं के पिता से रूबरू करवाते हैं।
इन पांच सितारों के पिता फिल्मों से दूर बिता रहे खुशहाल जिंदगी, कोई डॉक्टर तो कोई है ज्योतिषी
आयुष्मान खुराना
बीते कुछ सालों में अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि आयुष्मान किसी कलाकार के नहीं बल्कि ज्योतिषी के बेटे हैं। आयुष्मान के पिता का नाम पी खुराना है। पी खुराना मशहूर ज्योतिषी और अंकशास्त्री हैं।
कार्तिक आर्यन
यह भी बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक रहे हैं। कार्तिक आर्यन के पिता मनीष तिवारी एक डॉक्टर हैं, वहीं उनकी मां माला तिवारी भी गायनाकोलोजिस्ट यानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। कार्तिक आर्यन के परिवार में उनसे पहले किसी का भी फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं रहा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपनी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी भी फिल्मी परिवार से संबंध नहीं रखते हैं। उनके पिता रिटायर मर्चेंट नेवी के कैप्टन हैं। सिद्धार्थ के पिता का नाम सुनील मल्होत्रा है।
सिद्धांत चतुर्वेदी
इनको बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म गली ब्वॉय और वेब सीरीज इनसाइड एज से मिली थी। सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म गली ब्वॉय में एससी शेर का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि उनके पिता कोई कलाकार नहीं बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
