भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित करते हुए 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। ज्यूरी के अध्यक्ष शेखर कपूर ने अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुने गए कलाकारों और फिल्मों के नाम का ऐलान किया।
National Film Awards 2018: इस बार रही इन फिल्मों की धूम, जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाति और तमन्ना स्टारर फिल्म 'बाहुबली-2: द कंक्लूजन' की धूम नेशनल अवॉर्ड 2018 में भी रही। इस फिल्म को तीन अवॉर्ड्स मिले हैं-
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन
बेस्ट पॉपुलर फिल्म
सौतेली मां की छवि को बदलने की कोशिश करती फिल्म 'मॉम' को दो नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म में अभिनय के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस (मरणोपरांत) का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा, फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर के लिए ए आर रहमान को पुरस्कार मिला है।ए आर रहमान को इस बार दो नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म 'मॉम' के अलावा उन्हें मणिरत्नम की फिल्म Kaatru Veliyidai के लिए भी बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है।
विवादित फिल्म 'नगरकीर्तन' को चार नेशनल अवॉर्ड
समलैंगिक प्रेम कहानी वाली फिल्म 'नगरकीर्तिन' को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड के लिए चुना गया है। कौशिक गांगुली निर्देशित इस फिल्म में अभिनय के लिए 19 वर्षीय रिद्धी सेन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म को मेक-अप आर्टिस्ट (राम रजक) और बेस्ट कॉस्ट्यूम (गोबिंदा मंडल) का भी पुरस्कार मिला है। कुल मिलाकर इस विवादित फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के तीन सीन्स पर कैंची चलाई थी।
विलेज रॉकस्टार बेस्ट फीचर फिल्म
रीमा दास की असमी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' 10 साल की बच्ची धुुनु की कहानी है जो गांव में विधवा मां के साथ रहती है और संगीतकार बनना चाहती है। इस फिल्म को इन चार श्रेणियों में पुरस्कार मिले हैं-
बेस्ट फीचर फिल्म
बेस्ट लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट: मल्लिका दास
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: अनीता दास
बेस्ट एडिटिंग: रीमा दास