सब्सक्राइब करें

'असुरन' के लिए धनुष को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार, इन फिल्मों के लिए भी पा चुके हैं सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Mar 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
National Film Awards: Dhanush Gets The Best Actor For Film Asuran In National Film Awards 2019
फिल्म असुरन का दृश्य - फोटो : Instagram

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। साल 2019 में बनी फिल्मों और उनके कलाकारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी हैं। अभिनेता, अभिनेत्री और बेस्ट फिल्मों की सूची सामने आ चुकी हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म, कंगना रनौत को मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड और मनोज बाजपेयी को फिल्म भोसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा तमिल फिल्म 'असुरन' के लिए अभिनेता धनुष को धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया है। इस फिल्म को साल 2019 में रिलीज किया गया था।

Trending Videos
National Film Awards: Dhanush Gets The Best Actor For Film Asuran In National Film Awards 2019
फिल्म असुरन का दृश्य - फोटो : Instagram
अभिनेता धनुष को फिल्म 'असुरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म 'असुरन' ने इसके साथ ही बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
National Film Awards: Dhanush Gets The Best Actor For Film Asuran In National Film Awards 2019
अभिनेता धनुष - फोटो : Instagram
इसके पहले फिल्म 'असुरन' के लिए धनुष को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। इस फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर के तौर पर धनुष को ये पुरस्कार भी दिया गया था।


National Film Awards: Dhanush Gets The Best Actor For Film Asuran In National Film Awards 2019
फिल्म असुरन का दृश्य - फोटो : Instagram

फिल्म की कहानी ऊंची और नीची जात के ताने-बाने पर बनी फिल्म में धनुष ने एक ऐसे पिता की भूमिका अदा की थी जो अपने बेटे को बचाने के लिए परिवार के साथ गांव छोड़कर भाग जाता है। धनुष ने फिल्म में छोटी जाति के किसान की भूमिका निभाई थी। जिसका बेटा एक रसूख वाले ऊंची जाति के शख्स की हत्या कर देता है। इसके बाद धनुष का किरदार अपने बेटे को बदले की भावना से बौखलाए ऊंची जाति के लोगों से बचाने की जंग लड़ता है। इस फिल्म का निर्देशक वेत्रिमारन ने किया था।

विज्ञापन
National Film Awards: Dhanush Gets The Best Actor For Film Asuran In National Film Awards 2019
धनुष - फोटो : ट्विटर

अभिनेता धनुष को चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। 2010 में फिल्म 'आडुकलम' के लिए धनुष को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला था। इसके बाद 2014 और 2015 में वो सह-निर्माता के रूप में नेशनल अवॉर्ड्स तक पहुंचे थे। धनुष ने अपने पिता कस्तूरी राजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'थुलुवधो इलमई' से अपने फिल्मी करियर शुरुआत की थी। फिल्म हिट हुई थी और दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। धनुष ने तमिल फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed