फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने गलती से शेयर कर दी मौनी रॉय की तस्वीर, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

Sun, 10 Jan 2021 10:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 10 Jan 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
National Stock Exchange Share Hot Photos Of Actress Mouni Roy Delete After Getting Troll
मौनी रॉय - फोटो : instagram

टेलीविजन से बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर अपनी कई हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसके लिए वो हमेसा चर्चा का विषय रहती हैं। मौनी की पॉपुलैरियी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने ट्विटर हैंडल से मौनी की कुछ हॉट तस्वीरें शेयर कर दीं।

National Stock Exchange Share Hot Photos Of Actress Mouni Roy Delete After Getting Troll
मौनी रॉय - फोटो : instagram

दरअसल शनिवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने ट्विटर हैंडल से 'सेक्सी डीवा', 'हॉट गर्ल' जैसे हैशटैग के साथ मौनी की कुछ तस्वीरें साझा कर दीं। तस्वीरों में मौनी रॉय ब्लैक ड्रेस बेहद बोल्ड और ब्यूटिफुल नजर आ रही हैं। मौनी की तस्वीरें शेयर करते ही वायरल होने लगीं और लोंगों ने एनएसई की जमकर खिंचाई करना शुरू कर दिया।

National Stock Exchange Share Hot Photos Of Actress Mouni Roy Delete After Getting Troll
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि ये ट्वीट एनएसई से ये ट्वीट गलती से हुआ था जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। NSE ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और कहा, 'दोपहर 12:25 बजे एनएसई के हैंडल पर गलती से एक गलत पोस्ट हो गया। यह NSE का अकाउंट को संभालने वाली एजेंसी द्वारा की गई एक मानवीय त्रुटि है और कोई हैकिंग नहीं हुई है। असुविधा के लिए हमारे फॉलोवर्स से माफी मांगना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
National Stock Exchange Share Hot Photos Of Actress Mouni Roy Delete After Getting Troll
मौनी रॉय - फोटो : Social Media

हालांकि NSE द्वारा माफी मांगने के बाद भी यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने NSE के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अच्छा तो ये मतलब होता है, स्टॉक ऑफ द डे का।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब नोटिस पीरियड में काम कर रहे कर्मचारी को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलता है।' वहीं और एक यूजर ने लिखा, 'मार्केट थोड़ा क्या उछाल मारा, एनएसई मस्तीबाजी के मूड में आ गया। ये सब क्या कर रहे हो आशीष चौहान साहब।'



विज्ञापन
National Stock Exchange Share Hot Photos Of Actress Mouni Roy Delete After Getting Troll
मौनी रॉय - फोटो : Social Media

बात करें मौनी रॉय के बारे में तो मौनी ने अपने सफर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। इसके बाद मौनी बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आईं। फिलहाल मौनी, अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: रश्मि देसाई के बचाव में उतरीं देवोलीना भट्टाचार्जी, जैस्मिन को बताया 'फेक'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed