फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Youth Day: युवाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, देती हैं आगे बढ़ने की सीख

Fri, 12 Jan 2024 06:03 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 12 Jan 2024 06:03 AM IST
सार

स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, ऐसे ही कई बॉलीवुड की फिल्में हैं, जो युवाओं को आगे बढ़ने की सीख देती हैं। तो आइए इस अवसर पर जानते हैं उन फिल्मों के बारे में... 

विज्ञापन
National Youth Day 2024: 12th fail chhichhore rang de basanti zindagi na milegi dobara films based on youth
छिछोरे, 12वीं फेल, रंग दे बसंती - फोटो : social media

प्रति वर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस होता है। इसी दिन आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती भी होती है, जिसे 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपने विचारों के लिए याद किए जाते रहे हैं। जैसे स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, ऐसे ही कई बॉलीवुड की फिल्में हैं, जो युवाओं को आगे बढ़ने की सीख देती हैं। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में... 

National Youth Day 2024: 12th fail chhichhore rang de basanti zindagi na milegi dobara films based on youth
छिछोरे - फोटो : social media

छिछोरे
वर्ष 2019 में आई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' युवाओं पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी युवाओं को हार के बाद भी जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती है। इस फिल्म में सुशांत ऐसे तलाकशुदा पिता के किरदार में नजर आए, जिसका बेटा पढ़ाई के तनाव से गुजर रहा होता है। बेटा जब फेल हो जाता है, तो वह सुसाइड की कोशिश करता है। तब बतौर पिता सुशांत अपने बेटे को बताते हैं कि कॉलेज लाइफ में कैसे वे पीछे थे, लेकिन जीने का हौसला उन्होंने नहीं छोड़ा और बाद में टॉपर बने। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'छिछोरे' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था।

यह भी पढ़ें: South Stars: सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं ये साउथ सितारे, लिस्ट में कई मशहूर अभिनेताओं के नाम शामिल

National Youth Day 2024: 12th fail chhichhore rang de basanti zindagi na milegi dobara films based on youth
12वीं फेल - फोटो : social media

12वीं फेल 
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' हर उस युवा के लिए प्रेरणा की तरह है, जो गरीबी के चक्र को तोड़ने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक गरीब परिवार का बेटा किस तरह संघर्षों के बाद आईपीएस अफसर बनता है। यह युवाओं के धैर्य और श्रम की एक सच्ची कहानी है। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Youth Day 2024: 12th fail chhichhore rang de basanti zindagi na milegi dobara films based on youth
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : social media

जिंदगी न मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' फिल्म भी युवाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कल्कि और कटरीना कैफ नजर आए थे। फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' हमें बिना किसी पछतावे के पूरी जिंदगी जीने का सबसे महत्वपूर्ण संदेश देती है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: Annapoorani: विवादित संवाद को लेकर 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, निर्माताओं ने जारी किया बयान

विज्ञापन
National Youth Day 2024: 12th fail chhichhore rang de basanti zindagi na milegi dobara films based on youth
जाने तू या जाने ना - फोटो : social media

जाने तू या जाने ना
अभिनेता प्रतीक बब्बर की डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' युवाओं पर केंद्रित फिल्म है। इस फिल्म में प्रतीक के अलावा जेनेलिया डिसूजा और इमरान खान मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म की कहानी मार्डन लव, दोस्ती पर आधारित है। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। 'जाने तू या जाने ना' फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed