स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता नवीन प्रभाकर इन दिनों अपने लाइव शोज को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस दौरे के बीच हुई एक बातचीत में नवीन कहते हैं, ''मैंने अपने पेशे का भरपूर आनंद लिया है। एक सफल स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में मेरे अस्तित्व के अलावा, लोग मुझे एक अच्छे अभिनेता, एक एंकर, एक वॉयस आर्टिस्ट, एक डबिंग कलाकार के रूप में भी जानते हैं। मैं देखकर सीखने में विश्वास रखता हूं और ये चीजें मुझे बढ़ने में मदद करती हैं।''
Navin Prabhakar: अगर आपके पुराने दोस्त अब भी आपके साथ हैं, तो यही सफलता का असली सर्टिफिकेट है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन शुरू से मेहनती कलाकार रहे हैं और उन्होंने भाग्य को सिर्फ एक सहायक ही माना। वह कहते हैं, "मैं केवल अपने बारे में ही बात कर सकता हूं। आपको सभी पात्रों का अवलोकन करने का मौका मिलता है, और जब भी आपको मौका मिलता है, उसमें डूब जाते हैं, जितना संभव हो उतना सीखते हैं।”
Dry Day: इस दिन होगा फिल्म 'ड्राई डे' का ग्लोबल प्रीमियर, सिस्टम के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे जितेंद्र
मेहनत, किस्मत और जुगाड़ में नवीन मेहनत को पहली प्राथमिकता देते हैं। वह कहते हैं, “आपको अपनी मेहनत का पारिश्रमिक देर-सबेर मिलेगा जरूर, बशर्ते आप मुश्किलों से घबरा कर मेहनत करना न छोड़ दें। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी सही समय पर सही लोगों से मुलाकात हुई। आपके पास एक अच्छा सलाहकार होना ही चाहिए जो सही बात को बिना किसी लाग लपेट के आपसे कह सके।"
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने 'फैमिली मैन 3' को लेकर साझा की नई जानकारी, इस दिन शुरू होगी सीरीज की शूटिंग
काम में अपनी सफलता के बारे में नवीन कहते हैं, "अगर आपको जीवन में सारा ग्लैमर मिलता है, तो यह जरूरी नहीं है कि आप सामान्य लोगों की तरह जीवन का आनंद नहीं ले सकते। मुझे लगता है कि लोग आपको सम्मान देते हैं, आपके प्रदर्शन का आनंद लेते हैं और सेल्फी लेते हैं। ये सब आपके देखे हुए सपने हैं।”
Dunki: पठान, जवान के बाद अब डंकी की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे शाहरुख, वायरल हुआ वीडियो
नवीन प्रभाकर दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताना खूब पसंद करते हैं। वह कहते हैं, “मेरे लिए सफलता अपने दोस्तों के संपर्क में रहना है। स्वस्थ और खुश रहना ही सफलता है। इन वर्षों में मैंने एक बड़ा सबक सीखा है कि आपको धोखा नहीं देना चाहिए, क्योंकि आपका नाम बहुत जल्दी खराब हो सकता है।''
Shakti Kapoor: 'एनिमल' की सफलता पर शक्ति ने दोस्त ऋषि कपूर को किया याद, बोले- रणबीर की सक्सेस देखने के लिए...