{"_id":"5c6941dcbdec2273ed39c039","slug":"navjot-singh-sidhu-praise-madhuri-dixit-in-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के शो में सिद्धू ने माधुरी दीक्षित को दिया बड़ा ऑफर, कहा- राजनीति में आ जाएं तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा के शो में सिद्धू ने माधुरी दीक्षित को दिया बड़ा ऑफर, कहा- राजनीति में आ जाएं तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 17 Feb 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये खबर आग की तरह फैल चुकी है कि नवजोत सिंह सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से हटा दिया गया है। पुलवामा हमले के बाद उन्होंने एक विवादित बयान दिया जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग कहने लगे कि अगर सिद्धू को शो से नहीं हटाया गया तो वो सोनी टीवी देखना छोड़ देंगे। हालांकि बीते शनिवार कपिल के शो में नवजोत सिंह सिद्धू नजर आए थे।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
'टोटल धमाल' की टीम कपिल शर्मा शो के सेट पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। शो में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और डायरेक्टर इंद्र कुमार ने शिरकत की थी। सिद्धू हमेशा एक्टर-एक्ट्रेस का स्वागत अपने लोकप्रिय शायरी वाले अंदाज में करते हैं। ऐसे में उन्होंने एक शायरी से माधुरी की तारीफ की और बातों ही बातों में उन्हें राजनीति में आने का न्यौता भी दे दिया।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
उन्होंने अपनी शायरी में माधुरी के लिए कहा, 'जब बात होगी डांस की सबसे पहले आपका नाम आएगा, आपकी खूबसूरती देखकर चांद भी शरमा जाएगा, अगर आप राजनीति में आ जाएं तो सारा विपक्ष आपके पक्ष में आ जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने सिद्धू की इस शायरी पर मौका लपक लिय। उन्होंने तुरंत इस पर पंच मारते हुए कहा- आप चुनाव से पहले राजनीति की बात कर रहे हैं, मौका देखकर चौका मार रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्चना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' विवादों में है। हाल में खबर आई थी कि सिद्धू को शो से हटाकर अर्चना पूरन सिंह को शो में लाया गया है। हालांकि अर्चना ने इन सब बातों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि उन्होंने सिर्फ 2 ऐपिसोड के लिए ही सिद्धू की जगह ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।