{"_id":"5c74f7f8bdec224e1b7f7727","slug":"navjot-singh-sidhu-reaction-and-salute-indian-air-force-after-balakot-air-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर बयान देते ही ट्रोल हुए सिद्धू के बदले तेवर, अब उगली पाकिस्तान के खिलाफ आग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा हमले पर बयान देते ही ट्रोल हुए सिद्धू के बदले तेवर, अब उगली पाकिस्तान के खिलाफ आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवजोत सिंह सिद्धू उस वक्त विवादों में आ गए थे, जब उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बयान दे दिया था । देश के लोगों को उनका बयान पसंद नहीं आया और उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से हटाने की मांग कर डाली । दर्शकों के गुस्से को देखते हुए चैनल ने भी सिद्धू को शो से कुछ दिन के लिए दूर कर दिया ।
अब जब मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला ले लिया तो फिर से सिद्धू ने ट्वीट किया है । नवजोत सिद्धू ने लिखा, 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है । भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC'
3 of 6
NAVJOT SINGH SIDHU
- फोटो : self
सिद्धू के इस ट्वीट पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक यूजर ने लिखा, 'अपने यार को फोन करके पूछ लो- सब ठीक है या नहीं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'गद्दार' ।
लोहा लोहे को काटता है,
आग आग को काटती है,
सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है,
आतंकियों का विनाश अनिवार्य है|
भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC
जय हिन्द 🇮🇳 जय हिन्द की सेना 🇮🇳
In the war of right & wrong,
You can not afford to be neutral,
The war against terror outfits is spot on...
Bravo Indian Air Force @IAF_MCC
Jai Hind 🇮🇳
बता दें कि सुबह करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। खबरों की मानें तो वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
Navjot singh sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।' इसी बयान पर विवाद खड़ा हुआ और दर्शकों ने उन्हें बायकॉट कर दिया । चैनल भी नहीं चाहता था कि किसी विवाद की वजह से शो की टीआरपी पर प्रभाव पड़े इसलिए सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह शो को जज कर रही हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।