फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का पाक को दिया करारा जवाब तो सलमान ने किया ट्वीट- 'जय हो'

Tue, 26 Feb 2019 02:00 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 26 Feb 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Indian AirForce Strike Terrorist Camp salman khan tweets jai ho
salman khan
पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) ने एलओसी (LoC) के पार जाकर जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी कैंपों (Terrorist Camp) को धवस्त कर दिया है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद हर तरफ भारतीय वायुसेना (IAF) की जमकर तारीफ हो रही है। 
Indian AirForce Strike Terrorist Camp salman khan tweets jai ho
हवाई हमला - फोटो : self
इस खबर से पूरे देश में खुशी का माहौल है। वहीं बॉलीवुड कलाकारों ने भी भारतीय वायुसेना की बहादुरी को सलाम किया है। अजय देवगन, परेश रावल, मल्लिका शेरावत, अभिषेक बच्चन, कैलाश खेर, विवेक ओबरॉय और अनुपम खेर जैसे सेलेब्स ने ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी है। सलमान खान भी वायुसेना के इस पराक्रम से बेहद गदगद हैं।
Indian AirForce Strike Terrorist Camp salman khan tweets jai ho
salman khan - फोटो : instagram
सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'रिस्पेक्ट भारतीय वायुसेना....जय हो' पूरे बॉलीवुड में भी इस वक्त जोश का माहौल है, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ट्वीट करके खुशी जाहिर कर रहे हैं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian AirForce Strike Terrorist Camp salman khan tweets jai ho
akshay kumar
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर इंडियन एयर फोर्स पर गर्व जताया है। अक्षय ट्विटर पर लिखते हैं- इंडियन एयर फोर्स पर गर्व है। फाइटर्स ने आतंकी कैंप्स को तबाह कर दिया। अंदर घुस के मारो। अब और चुप नहीं रहना।  #IndiaStrikesBack अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट करके वायुसेना को सैल्यूट किया है।
 

 
विज्ञापन
Indian AirForce Strike Terrorist Camp salman khan tweets jai ho
avro fighter jet
बता दें पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर किए गए हमले की पुष्टि करते हुए भारत साफ किया किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारतीय विदेश सचिव गोखले ने कहा कि इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed