भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकियों से पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सुबह करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमान ने इस अभियान में हिस्सा लिया और कैंप पर 1000 किलो बम गिराए, जिसमें यह कैंप पूरी तरह से नष्ट हो गया है। रियल लाइफ के साथ ही रील लाइफ में भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में भारतीय सेना को पराक्रम दिखा है। इस मौके पर हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...
पाकिस्तान को बार-बार धूल चटा चुका है बॉलीवुड, इन 5 फिल्मों में दिखी है भारतीय सेना की बहादुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1997 में जेपी दत्ता ने राजस्थान की सीमा पर 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक सच्ची घटना को लेकर फिल्म बनाई थी। 'बॉर्डर' में वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो एक देशभक्ति पर बनी फिल्म में होना चाहिए। फिल्म में दिखाया गया है कि विपरीत परिस्थितियों में राजस्थान की सीमाई पोस्ट पर 120 भारतीय जवानों ने पूरी रात अत्याधुनिक पाकिस्तानी टैंकों की भारी भरकम रेजिमेंट को रोके रखा, अंत में उन्हें भागना पड़ा। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनित इस्सर, सुदेश बेरी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
साल 2003 में आई फिल्म एलओसी की कहानी 1999 के भारत-पाक के बीच कारगिल युद्ध की थी। इसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल और रवीना टंडन आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म के जरिए भारतीय सैनिकों का पराक्रम और उनके अदम्य साहस को दिखाया गया।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म लक्ष्य साल 2004 में आई थी।फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैप्टन करण शेरगिल का किदरार निभाया था, जबकि प्रीति जिंटा ने रोमिला दत्ता का रोल प्ले किया. फिल्म में रितिक रोशन के साथ प्रिति जिंटा, अमिताभ बच्चन, शरद कपूर आदि कलाकार थे। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला. इस फिल्म में करगिल युद्ध को दिखाया गया है।
गाजी अटैक
राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी, केके मेनन की फिल्म 'द गाजी अटैक' 2017 में रिलीज हुई थी। ये भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे युद्ध की कहानी पर बनी थी, जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। ये कहानी भारतीय नौसेना के पहले अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन की है, जिसमें नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था। बात 1971 भारत पाकिस्तान के युद्ध के पहले की है जब पाकिस्तान ने आईएनएस विक्रांत को तबाह कर विशाखापत्तनम पोर्ट को अपने कब्जे में लेने का मंसूबा बनाया था लेकिन भारतीय नौसेना के चंद जाबांज सैनिकों ने पाकिस्तान को समुद्र के भीतर सबक सिखाया था।