फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धू के शो में ना रहने पर कपिल शर्मा को बड़ा फायदा, पाक पीएम की तारीफ करने पर हुए थे ट्रोल

Sat, 02 Mar 2019 07:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 02 Mar 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu replace the kapil sharma show now trp gain
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज अपने बयान की वजह से ट्रोल भी हुए। इन्हीं में से एक हैं पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू।

navjot singh sidhu replace the kapil sharma show now trp gain
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की तरफदारी करने वाले बयान पर सिद्धू को सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि 'कुछ लोगों की इस हरकत के लिए सभी को कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। ये हमला बेहद कायराना है और मैं इसकी निंदा करता हूं।' आलम ये था कि दर्शकों ने उन्हें शो से बाहर करने की मांग की। सिद्धू के बयान के बाद जब द कपिल शर्मा शो का प्रसारण हुआ तो उसमें बतौर जज अर्चना पूरन सिंह ने हिस्सा लिया। खबरें ऐसी आईं कि सिद्धू को शो से हटा दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं था। चैनल की ओर से ऐसा कुछ भी ऐलान नहीं किया गया।

navjot singh sidhu replace the kapil sharma show now trp gain
कपिल शर्मा - फोटो : social media

भले ही आधिकारिक रूप से सिद्धू को कपिल के शो से नहीं हटाया गया हो लेकिन ऐसा लगता है प्रसारित हुए एपिसोड में सिद्धू के नहीं रहने पर दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। दरअसल, बार्क रिपोर्ट में द कपिल शर्मा शो ने ऊंची छलांग लगाई है और पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। जाहिर है कपिल शर्मा इस स्थान को पाने के लिए लंबे समय से जद्दोजहद में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
navjot singh sidhu replace the kapil sharma show now trp gain
navjot singh siddhu

बहरहाल, सिद्धू यही नहीं रुके थे पाकिस्तान ने जब भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने का फैसला किया तो उन्होंने पाक पीएम इमरान खान की तारीफ की। जिसके बाद वो फिर से विवादों में घिरते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
navjot singh sidhu replace the kapil sharma show now trp gain
sidhu, imran khan - फोटो : social media

इमरान खान के इस ऐलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी तारीफ की है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed