फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनंदन के भारत लौटने से पहले ही बॉलीवुड में जश्न शुरू, शाहरुख समेत कई सितारों ने किए ऐसे ट्वीट

Fri, 01 Mar 2019 09:24 PM IST
अल्पना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Welcome Back Abhinandan Shah rukh Khan to Preity Zinta bollywood reaction on Abhinandan release
Abhinandan - फोटो : amar ujala
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ भारत की विंग कमांडर अभिनंदन को सौंपने की कार्रवाई जारी है। दो दिन से वह पाकिस्तान के कब्जे में थे। अभिनंदन के स्वागत में हजारों लोग सीमा पर भी नजर आए। कई लोग ढोल नगाड़े और तिरंगा लेकर यहां पहुंचे। गुरूवार को पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा की थी।

Welcome Back Abhinandan Shah rukh Khan to Preity Zinta bollywood reaction on Abhinandan release
shah rukh khan - फोटो : file photo
वहीं देशभर में नागरिकों के अलावा बॉलीवुड सितारे भी अभिनंदन की रिहाई का स्वागत कर रहे हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर उनके वापस आने से पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अभिनंदन की भारत वापसी पर ट्वीट किया-  'घर वापस लौटने से बेहतर अच्छा कोई एहसास नहीं हैं, क्योंकि घर पर प्यार, उम्मीद और सपने होते हैं। आपकी बहादुरी से हमें ताकत मिली है। आभारी रहेंगे।' #WelcomeBackAbhinandan 

 
Welcome Back Abhinandan Shah rukh Khan to Preity Zinta bollywood reaction on Abhinandan release
Preity Zinta - फोटो : file photo
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनंदन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'आधी रात है और मुझे नींद नहीं आ रही है। मैं बहुत खुश हूं कि अभिनंदन घर वापस आ रहे हैं। मैं सिर्फ सोच सकती हूं कि उनके परिवार को कैसा लग रहा होगा। हर मिनट पूरी उम्र के बराबर लंबा लग रहा होगा और दिल की धड़कनें रुक रही होंगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It’s midnight & I cannot sleep. I’m so happy that #AbhinandanVartaman is going to be coming home. I can only imagine what his family feels right now. Every minute will feel like a lifetime & the heart will skip many beats. #WelcomeBackAbhinandan 🙏 We salute your bravery & valour. #Jaihind 🇮🇳 #RealHero #Indianairforce

A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome Back Abhinandan Shah rukh Khan to Preity Zinta bollywood reaction on Abhinandan release
varun dhawan - फोटो : file photo
फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के एक्टर वरुण धवन ट्वीट करते हैं- 'घर में फिर आपका स्वागत है अभिनंदन, ये मानवीय कार्य यह उम्मीद देते हैं कि सारी मानवता खो नहीं जाती है, भारत माता की जय।' वहीं एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा- 'वेलकम बैक प्यारे अभिनंदन, हम आपकी बहादुरी और देश के प्रति आपकी सेवा को सैल्यूट करते हैं। '

 

 
विज्ञापन
Welcome Back Abhinandan Shah rukh Khan to Preity Zinta bollywood reaction on Abhinandan release
Emraan Hashmi - फोटो : file photo
'वॉय चीट इंडिया' के एक्टर इमरान हाशमी ने अभिनंदन के लिए सोशल मीडिया पर लिखा- 'हर कोई आपके वापस आने का इंतजार कर रहा है, आप पर गर्व है सर, देश के बहादुर बेटे को सैल्यूट।' अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया- 'पूरा देश अभिनंदन का स्वागत कर रहा है, आप असली हीरो हैं।'
 

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed