फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'उरी' के इस एक्टर का निधन, फिल्म में निभाया था गृहमंत्री राजनाथ सिंह का किरदार

Tue, 09 Apr 2019 03:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 09 Apr 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Navtej Hundal passes away who played home minister role in Vicky Kaushal Uri film
Navtej Hundal and Avantika Hundal - फोटो : instagram

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाने वाले नवतेज हुंडल (Navtej Hundal) का निधन हो गया है। नवतेज के निधन के पीछे की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। नवतेज के निधन से टीवी सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

Navtej Hundal passes away who played home minister role in Vicky Kaushal Uri film
Navtej Hundal - फोटो : twitter

'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा)' ने ट्वीट किया- 'सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। नवतेज हुंडल की बेटी भी एक्ट्रेस हैं। वह एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है। 
 



 

Navtej Hundal passes away who played home minister role in Vicky Kaushal Uri film
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter

नवतेज हुंडल फिल्म इंडस्ट्री में कई साल से सक्रिय हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'खलनायक', 'तेरे मेरे सपने' और 'द विसपर्स' शामिल हैं। आखिरी बार नवतेज बड़े पर्दे पर 'उरी' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, रजत कपूर के अलावा कई और एक्टर्स थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navtej Hundal passes away who played home minister role in Vicky Kaushal Uri film
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला

'उरी' फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार था। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बनाए थे। वहीं विक्की कौशल की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई थी। 'उरी' फिल्म इस साल 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। इससे पहले विक्की कौशल ने 'मनमर्जियां' और 'संजू' फिल्म की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed