{"_id":"60523b5b7242d1018d38a738","slug":"navya-naveli-nanda-on-uttarakhand-cm-ripped-jeans-statement-says-change-your-mentality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सीएम के बयान पर नव्या नवेली नंदा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हमारे कपड़ों से पहले बदलिए मानसिकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तराखंड सीएम के बयान पर नव्या नवेली नंदा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हमारे कपड़ों से पहले बदलिए मानसिकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली नंदा और सीएम तीरथ सिंह रावत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ऐसे तो सुर्खियों में बने ही हुए थे, लेकिन हाल ही में महिलाओं को लेकर दिए उनके बयान से विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर बयान दिया है। इसके बाद से ही सीएम रावत लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी सीएम रावत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
सीएम तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। वहां पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, 'आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं। उनके घुटने दिखते हैं, ये कैसे संस्कार हैं? ये संस्कार कहां से आ रहे हैं। इससे बच्चे क्या सीख रहे हैं और महिलाएं आखिर समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं।'
3 of 5
नव्या नवेली नंदा का पोस्ट
- फोटो : Instagram
सीएम रावत के इस बयान पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फटी जींस पहने हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलो। मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक्यू। मैं उन्हें गर्व से पहनूंगी।' इसके आगे अन्य एक स्टोरी शेयर करते हुए नव्या ने सीएम रावत से पूछा कि, 'क्या वह सही माहौल उपलब्ध करा सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये पहली बार नहीं है जब नव्या ने किसी मुद्दे या बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भी वो कई बार अपनी बात रख चुकी हैं। नव्या ने कुछ समय पहले ही प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च किया था जिसका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
5 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बात की जानकारी देते हुए नव्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि, 'इस प्रोजेक्ट के जरिए मैं भारत में महिलाओं को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच प्रदान करके लिंग भेद के अंतर को खत्म करने की उम्मीद करती हूं। ये महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।