सब्सक्राइब करें

ऑस्कर की घोषणा: प्रियंका की योग्यता पर विदेशी पत्रकार ने उठाये सवाल, बदले में मिला करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Slams Australian Journalist Who Asked Why She Was Announcing Oscar Nominations
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में पति और सिंगर निक जोनस के साथ मिलकर 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स का नॉमिनेशन्स की घोषणा की थी। जिसे अभिनेत्री के दोस्तों और उनके फैंस ने उनकी एक शानदार उपलब्धि के तौर पर देखा था और लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की काफी सराहना भी की थी। लेकिन एक विदेशी पत्रकार ने ऑस्कर नॉमिनेशन्स के लिए प्रियंका की योग्यता पर सवाल उठा दिये। फिर क्या था अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें करारा जवाब दे दिया, जिस पर अब लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Trending Videos
Priyanka Chopra Slams Australian Journalist Who Asked Why She Was Announcing Oscar Nominations
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Oscars

विदेशी एंटरटेनमेंट पत्रकार पीटर फोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने प्रियंका-निक की ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन्स के बाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इन दोनों के प्रति कोई असम्मान नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करने के काबिल बनाता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Slams Australian Journalist Who Asked Why She Was Announcing Oscar Nominations
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पत्रकार के इस ट्वीट का माकूल जवाब देते हुए लिखा, 'कोई क्वालीफाई कैसे होता है, इस पर आपके विचार जानना चाहूंगी। आपके ध्यानार्थ यहां मेरी 60 से अधिक फिल्मों की सूची है।' इस ट्वीट के साथ ही अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों की पूरी लिस्ट भी साझा कर दी। जब प्रियंका ने इस पर पीटर फोर्ड को जवाब दे दिया तो पत्रकार ने अपने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।
 

Priyanka Chopra Slams Australian Journalist Who Asked Why She Was Announcing Oscar Nominations
अपूर्व असरानी

इसके अलावा फिल्म लेखक अपूर्व असरानी ने पीटर के इस ट्वीट पर हैरानी जताते हुए लिखा, 'क्वालीफाई? प्रियंका चोपड़ा ने 80 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 13 की वो प्रोड्यूसर रहीं हैं।। उनकी पिछली फिल्म बाफ्टा और ऑस्कर में नॉमिनेटेड है। टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों और फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वो हैं। उनका ममोइर न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर लिस्ट में है।' इसके अलावा प्रियंका के फैंस भी पीटर फोर्ड को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Slams Australian Journalist Who Asked Why She Was Announcing Oscar Nominations
'द व्हाइट टाइगर' टीम - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स तक पहुंच गई है। फिल्म को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed