{"_id":"605200b69089867009489937","slug":"kasautii-zindagii-kay-2-actor-parth-samthaan-grandmother-passes-away-shares-emotional-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kasautii Zindagii Kay 2: 'कसौटी जिंदगी के 2' के अभिनेता पार्थ समथान की नानी का हुआ निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kasautii Zindagii Kay 2: 'कसौटी जिंदगी के 2' के अभिनेता पार्थ समथान की नानी का हुआ निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नानी के साथ पार्थ समथान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार प्लस के धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के 2' में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। पार्थ की नानी का निधन हो गया है। पार्थ ने अपनी नानी की फोटो साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी। जिसके बाद उनके फैंस लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
पार्थ समथान का पोस्ट
- फोटो : Instagram
पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी नानी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पूरी फैमिली को बनाने में केवल एक महिला का हाथ था। वो महिला कोई और नहीं बल्कि मेरी नानी है। मेरी नानी ने हमारा साथ छोड़ दिया है। अब वो एक नए सफर की शुरुआत करेंगी। वो मेरी क्यूटीपाई थी। वो हमारे परिवार की क्यूटेस्ट डॉल थीं। आप हमसे दूर जा चुकी हैं, उसके बाद भी मैं आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा।'
3 of 5
पार्थ समथान की नानी
- फोटो : Instagram
पार्थ समथान द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में पहली फोटो में उनकी नानी काला चश्मा लगाकर पोज देती नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में पार्थ समथान की नानी उनके साथ पोज देती हुई देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पार्थ समथान
पार्थ समथान की इस पोस्ट को देखने के बाद काफी दुखी हो गए हैं और अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस हिना खान और अरिहा अग्रवाल जैसे स्टार्स ने उनकी नानी को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
5 of 5
पार्थ समथान
- फोटो : instagram
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में पार्थ 'पहले प्यार का पहला गम' नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ खुशाली कुमार भी नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेता 'प्यार तूने क्या किया', 'कसौटी जिंदगी के' और 'ये है आशिकी' जैसे शो में काम कर चुके हैं। उन्होंने वेब शो 'कैसी ये यारियां 3' और 'कहने को हम सफर हैं 2' में भी काम किया है। तो वहीं, कुछ महीने पहले पार्थ को कोरोना हुआ था। फिलहाल, अब अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।