सब्सक्राइब करें

राजनीति में आने की बात पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- अगर मैं राजनीति में आती हूं तो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Mar 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut On Electoral Politics Says She Did Not Have An Immediate Plan To Enter Politics
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस कंगना रणौत सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी अक्सर अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार उनके फैंस कह चुके हैं कि कंगना जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं। लेकिन कंगना ने इस पर कभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब उन्होंने अपने राजनीति में आने के प्लान को लेकर खुलासा किया है। कंगना ने बताया है कि अगर वो राजनीति में आती हैं तो कहां से चुनाव लड़ेंगी।

Trending Videos
Kangana Ranaut On Electoral Politics Says She Did Not Have An Immediate Plan To Enter Politics
कंगना रणौत - फोटो : instagram

दरअसल, ट्विटर पर डॉ. चिगुरू प्रशांथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब मंडी लोकसभा क्षेत्र से उप चुनाव की तैयारी करेगी कंगना रणौत।' उन्होंने इस बात को इसलिए कहा क्योंकि वहां के सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हुआ हैl इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनका राजनीति में आने को लेकर क्या प्लान है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut On Electoral Politics Says She Did Not Have An Immediate Plan To Enter Politics
कंगना रणौत - फोटो : instagram

कंगना रणौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे 2019 के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर से लड़ने का विकल्प दिया गया थाl हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 70 से 80 लाख हैl यहां पर गरीबी और अपराध अधिक नहीं हैl अगर मैं राजनीति में आती हूं तो मैं ऐसे राज्य में आऊंगी जहां पर चुनौतियां बहुत ज्यादा होंगी और मैं मेहनत करके रानी बनने का प्रयास करूंगीl तुम जैसी छोटी मछली बड़ी बातें नहीं समझ पाएगीl'

 
Kangana Ranaut On Electoral Politics Says She Did Not Have An Immediate Plan To Enter Politics
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'हिमाचल प्रदेश में आज एक राजनेता की मौत हुई है और हर बेवकूफ छोटी बातें करने में लगा हैl उन्हें ऐसी बातें करने से पहले मेरे लेवल को समझना चाहिएl इस बात को ध्यान में रखें कि बब्बर शेरनी राजपूताना कंगना रणौत के बारे में आप बात कर रहे हैं तो आप छोटी बात ना करेंl'

 
विज्ञापन
Kangana Ranaut On Electoral Politics Says She Did Not Have An Immediate Plan To Enter Politics
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा', 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसके साथ ही कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म बनाने वाली हैं, जिसमें वह खुद इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed