सब्सक्राइब करें

प्राइम वीडियो का ‘राम सेतु’ की लागत साझा करने का एलान, लाइका, एबुंडेंशिया के साथ बनी फिल्म निर्माता

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 17 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar-Starrer ‘Ram Setu’ Co-Produce by Amazon Prime Video, that is First Indian Movie
राम सेतु पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रांड वैल्यू में सिनेमा में सबसे ऊपर पहुंच चुके अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘राम सेतु’ के ओटीटी अधिकार अभी से बिक गए हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज ‘तांडव’ में हाथ जलाने के बाद अब नए रिश्ते बनाने का फैसला किया है। आमतौर पर फिल्में पूरी बन जाने के बाद उन्हें खरीदती रही इस कंपनी ने फिल्म ‘राम सेतु’ के न सिर्फ ओटीटी अधिकार फिल्म निर्माण शुरू होने से पहले ही खरीदने का फैसला किया है बल्कि फिल्म बनाने के लिए भी कंपनी मोटी रकम देने जा रही है।

Trending Videos
Akshay Kumar-Starrer ‘Ram Setu’ Co-Produce by Amazon Prime Video, that is First Indian Movie
राम सेतु पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेरिकी कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म ‘राम सेतु’ बतौर सह निर्माता पहली भारतीय फिल्म होने जा रही है। फिल्म का मुहूर्त गुरुवार को अयोध्या में होना है। इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी हो जाने की बात फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई आने और उस दौरान अक्षय कुमार से मुलाकात की उनकी फोटो के बाद जो उम्मीद उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार के प्रशंसकों को बंधी होगी, वह इस फिल्म से पूरी नहीं होने जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar-Starrer ‘Ram Setu’ Co-Produce by Amazon Prime Video, that is First Indian Movie
बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म ‘बच्चन पांडे’ खत्म की है। इसकी शूटिंग अक्षय कुमार ने राजस्थान और मुंबई में की। जानकारी के मुताबिक इस कहानी की शूटिंग भी अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश में नहीं की और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उत्तर प्रदेश की इस कहानी के लिए जैसलमेर में ही उत्तर प्रदेश बसा लिया था। अब फिल्म ‘रामसेतु’ को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग भी उत्तर प्रदेश में नाम मात्र को ही होगी। गुरुवार को अयोध्या में फिल्म का सिर्फ मुहूर्त शॉट लिया जाएगा। इसका कोई सीन यहां कम से कम इस दिन शूट नहीं हो रहा। फिल्म ‘राम सेतु’ के निर्माता से जुड़ी कंपनी एबुंडेंशिया के सूत्र बताते हैं कि फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग मुंबई में ही होनी है।

Akshay Kumar-Starrer ‘Ram Setu’ Co-Produce by Amazon Prime Video, that is First Indian Movie
फिल्म बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘राम सेतु’ के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने इसकी कहानी का बहुत ही शानदार कलेवर सोचा है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार की वेशभूषा और चरित्र चित्रण भी काफी रोचक बताया जा रहा है। फिल्म में वह पुरातत्वशास्त्री के तौर पर दिखेंगे। फिल्म का सेटअप बनाने का काम एबुंडेंशिया कंपनी के मालिक विक्रम मल्होत्रा और अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया। दोनों की इस प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी तय होने के बाद इसमें लंदन की मोबाइल कंपनी लाइका की भारतीय फिल्म कंपनी लाइका प्रोडक्शंस को पैसे लगाने के लिए लाया जा चुका है। फिल्म का बजट काफी बड़ा है और अक्षय कुमार के अमेजन प्राइम वीडियो से रिश्ते पुराने हैं। सो इस कंपनी को भी फिल्म ‘राम सेतु’ में पैसे लगाने के लिए ले लिया गया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar-Starrer ‘Ram Setu’ Co-Produce by Amazon Prime Video, that is First Indian Movie
अमेजन प्राइम वीडियो के भारतीय निदेशक और कंटेंट हेड, विजय सुब्रमनियम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो के भारतीय निदेशक और कंटेंट हेड, विजय सुब्रमनियम इस बारे में कहते हैं, ‘हमारे हर फैसले में ग्राहकों का हित सबसे ऊपर होता है। हमने ये भी पाया है कि भारतीय मिट्टी से जुड़ी कहानियां सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों के बीच भी खूब देखी जाती हैं। इसी के चलते इस फिल्म में बतौर सह निर्माता एक नई शुरूआत करते हुए हमें खुशी हो रही है। विक्रम मल्होत्रा और अक्षय कुमार के साथ हमारे पुराने करीबी और कामयाबी के रिश्ते रहे हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed