सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा भी सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं और खुद से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। इस समय नव्या जापान में छुट्टियां मना रही हैं और उन्होंने क्योटो से वेकेशन एंजॉय करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में नव्या को डेनिम पैंट के साथ नीले रंग का किमोनो-स्टाइल टॉप पहने हुए देखा जा सकता है। फिलहाल इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Navya Naveli: बिग-बी की नातिन नव्या ने शेयर कीं जापान से तस्वीरें, यूजर्स बोले सुंदर दिखने के लिए छोटे कपड़े...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्योटो में वेकेशन का लुत्फ उठाती दिखीं नव्या
लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो में नव्या नवेली जापान की संस्कृति, व्यंजन और पर्यटन की झलक साझा करती दिख रही हैं। तस्वीरों में उन्हें सुगेगासा टोपी भी पहने देखा जा सकता है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि नव्या वोट में नदी के बीच जापानी व्यंजनों के साथ खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्योटो में एक रविवार"। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।
यूजर्स ने की तारीफों की बौछार
नव्या को पोस्ट पर करिश्मा कपूर और महीप कपूर दिल वाली इमोजी के जरिए अपना प्यार लुटाते दिखाई दिए। वहीं यूजर्स भी उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल वेकेशन पर भी नव्या को फुल ड्रेस में देखा जा सकता है, ऐसे में एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आप एक उदाहरण हैं कि आकर्षक और सुंदर दिखने के लिए आपको छोटे कपड़े पहनने की जरूरत नहीं है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं बहुत सी यंग लड़कियों को जानता हूं जो आपसे प्रेरित हैं।' इसी तरह से अन्य नेटिजन्स भी उनकी पोस्ट पर तारीफों की बौछार करते दिख रहे हैं।