सब्सक्राइब करें

नवाज और उनके बेटे ने अपनी अपनी मां के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी ने शुरू किया शादी से पहले के...

पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 19 May 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and his son celebrate their birthday
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस साल की पहली फिल्म से ऐन पहले उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी की तरफ से भेजे गए तलाक के नोटिस को लेकर भी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई साल से रिलीज की राह तक रही इस फिल्म की रिलीज से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने गांव मुजफ्फरनगर के बुढाना पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने मंगलवार को अपना 46 वां जन्मदिन मनाया लेकिन उनके बेटे ने उनसे दूर अपना पांचवां जन्मदिन अपनी मां के साथ  मनाया। 

Trending Videos
Nawazuddin Siddiqui and his son celebrate their birthday
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया ने अपने फेसबुक पेज पर बेटे के साथ एक फोटो शेयर किया है, इसी फेसबुक पेज पर आलिया और उनके बच्चों की जबलपुर की दूसरी तस्वीरें भी हैं। तलाक का नोटिस भेजे जाने के बाद शादी से पहले के अपने असली नाम अंजना पांडे का प्रयोग शुरू कर चुकीं आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की प्रेम कहानी किसी हिंदी फिल्म जैसी ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and his son celebrate their birthday
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

गुरबत के दिनों में दोनों की दोस्ती हुई। नवाज की शादी तब हो चुकी थी लेकिन अपनी पहली पत्नी शीबा से उनकी पटती नहीं थी। 15 साल पहले शुरू हुई ये दोस्ती गहरी हुई तो दोनों एक साथ एक ही कमरे में रहने लगे। लंबे लिव इन रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 17 मार्च 2010 को शादी कर ली। उनकी बेटी शौरा भी करीब नौ साल की है।

Nawazuddin Siddiqui and his son celebrate their birthday
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

आलिया और नवाजुद्दीन के बेटे यानी का जन्म 19 मई को ही पांच साल पहले हुआ यानी कि बाप-बेटे दोनों का जन्मदिन एक है। मां ने अपने बेटे को लाड करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सुबह सुबह ही साझा कर दी थी। हालांकि, नवाजुद्दीन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अपनी फिल्म घूमकेतू का ट्रेलर जरूर नवाजुद्दीन ने मंगलवार की शाम  सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म की एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी वह देश भर के पत्रकारों के साथ मंगलवार की शाम शामिल हुए।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

happy birthday my son 😘

Posted by Aaliya Siddiqui on Monday, 18 May 2020

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and his son celebrate their birthday
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन से अलग होने के बाद आलिया उर्फ अंजना पांडे अपने दोनों बच्चों के साथ ही रह रही हैं। उन्होंने तलाक के बाद दोनों बच्चों को अपने ही साथ रखने की बात भी इस बाबत भेजे गए नोटिस में कही है। इससे पहले भी दोनों के बीच का विवाद सामने आ चुका है। तब नवाजुद्दीन पर अपने भाई के जरिए अपनी पत्नी की जासूसी कराने का आरोप लगा था। इस मामले के सु्र्खियों में आने के बाद आलिया ने ही इस पर स्पष्टीकरण जारी किया था। अब फिल्म की रिलीज से ठीक पहले तलाक के इस नोटिस के उद्देश्य को लेकर भी फिल्म इंडस्ट्री में कानाफूसी शुरू हो गई है।  

पढ़ें: टिकटॉक की ब्रांड इमेज को कोरोना ने दिया जोर का झटका, इमेज बचाने के लिए फैजल सिद्दीकी का अकाउंट बैन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed