फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता बनने से पहले वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इन पांच सितारों ने भी किया अलग काम

Mon, 18 May 2020 05:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 May 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday special know about these Bollywood Celebrities Profession Before Come In Film
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले शानदार कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन 19 मई को होता है। अपने हर एक किरदार में अभिनय का लोहा मनवाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बॉलावुड में नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की थी, इसके साथ ही बुरे वक्त में उन्हें वॉचमैन की नौकरी भी करनी पड़ी। नई नौकरी की तलाश में वह दिल्ली आए और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए। केवल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने स्टार बनने तक का सफर काफी मुश्किलों से तय किया है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui Birthday special know about these Bollywood Celebrities Profession Before Come In Film
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने अमेरिका से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की थी। साल 2007 में मुंबई आकर रणवीर सिंह ने विज्ञापन कंपनी में कॉपीराइटर के तौर पर काफी समय तक काम किया। कुछ समय बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। 2010 में रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया और आज वो सिनेमा के सफल सितारों में से एक हैं।

Nawazuddin Siddiqui Birthday special know about these Bollywood Celebrities Profession Before Come In Film
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की रहने वाली हैं। बॉलावुड में कदम रखने से पहले जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका में एक टीवी शो की जानी-मानी एंकर थीं। जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बॉलावुड में कदम रखा और अब वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday special know about these Bollywood Celebrities Profession Before Come In Film
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वह इनवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। भारत लौटने पर परिणीति चोपड़ा ने यशराज फिल्म स्टूडियो में मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें मनीष शर्मा ने अपनी फिल्म लैडीज वर्सेस रिकी बहल में साइन कर लिया।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday special know about these Bollywood Celebrities Profession Before Come In Film
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद वारसी
यह भी बॉलावुड के उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने काफी संघर्ष किया है। फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी आमदनी के लिए घर- घर जा कर कॉस्मेटिक्स का सामान बेचने का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में नौकरी की। डांस में रुचि होने के कारण उन्हें डांस ग्रुप का हिस्सा बनने का मौका मिला और देखते दी देखते अरशद बॉलीवुड के असिस्टेंट कोरियोग्राफर बन गए। इसके बाद अरशद ने बतौर अभिनेता अपनी पारी शुरू की और अपने अभिनय के हुनर का दमखम दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed