फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर पहुंचते ही इस बॉलीवुड अभिनेता का वीडियो आया सामने, खेत में सिंचाई करते आए नजर

Tue, 23 Jun 2020 10:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 23 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui farming in his hometown budana video goes viral
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। उन्होंने अब अपना एक और खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

Nawazuddin Siddiqui farming in his hometown budana video goes viral
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मुंबई से दूर बुढाना में अपने गांव में हैं। वह लॉकडाउन में ढील होने के बाद ही अपने घर आ गए थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढाना अपने परिवार के साथ खास समय बिता रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह खेत में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Nawazuddin Siddiqui farming in his hometown budana video goes viral
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वीडियो में खेत में पानी सींचने के बाद हाथ- पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह व्हाइट टीशर्ट- डार्क कलर की पैंट पहने हुए और सिर पर गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कंधे पर फावड़ा भी रखा हुआ है। इस लुक में सेक्रेड गेम्स के अभिनेता बिल्कुल देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui farming in his hometown budana video goes viral
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

अपने इस वीडियो को साझा करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आज के दिन का हो गया'। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Done for the day !!!

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui farming in his hometown budana video goes viral
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब भी अपने गांव जाते हैं कि वह बिल्कुल साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वहीं वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिनके अभिनय को हमेशा दर्शकों ने खूब पसदं किया। बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सिनेमाघर में रिलीज हुई फिल्म की तो उनकी आखिरी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर थी। जबकि ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म घूमकेतु थी।

पढ़ें: VIDEO: भूषण कुमार से बोले सोनू निगम- 'भूल गया जब कहा था भाई अबू सलेम से बचा लो', पत्नी दिव्या खोसला ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed