रिलीज हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' का ट्रेलर
'मोतीचूर चकनाचूर' के ट्रेलर से लेकर अमिताभ बच्चन के मंदिर तक, पढ़ें बॉलीवुड की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबीसी में मक्खी ने किया अमिताभ बच्चन को परेशान
अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में प्रसारित हुए शो में अमिताभ बच्चन उस समय परेशान होते दिखे जब शो के बीच में मक्खी आ गई। दरअसल शो में एक मक्खी अमिताभ बच्चन के कंप्यूटर स्क्रीन के सामने आ जाती है। थोड़ी देर परेशान होने के बाद अमिताभ बच्चन अपनी सीट से खड़े होकर उस मक्खी हो भगाने लगते हैं।
बिग बॉस 13: देवोलीना भट्टाचार्य की किचन ड्यूटी करने पर बोलीं पूर्व कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे
सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं शो के पूर्व कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 13 में मौजूद कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने देवोलीना भट्टाचार्य की किचन ड्यूटी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा जब वह बिग बॉस का हिस्सा थीं तो उनका कई टीवी कलाकारों ने किचन में रोने की वजह से मजाक बनाया था। ऐसे में अब देवोलीना भट्टाचार्य किचन की ड्यूटी कर रही हैं उन्हें अब पता चल रहा होगा कि कितना मुश्किल होता है इस ड्यूटी निभाना। इसके अलावा शिल्पा शिंदे ने देवोलीना भट्टाचार्य को लेकर और भी कई बातें कीं।
एक बार फिर बदली मरजावां की रिलीज डेट
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म मरजावां की रिलीजिंग डेट एक बार फिर से बदल दी गई है। भूषण कुमार निर्मित यह फिल्म पहले जहां 8 नवंबर को रिलीज हो रही थी, वहीं अब यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। इस बदलाव का कारण आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला को बताया जा रहा है।
अमिताभ बच्चन का मंदिर
सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी के घर के बाहर उनके प्रशंसक पहुंचे और उनकी लंबी उम्र की कामना की। अमिताभ बच्चन के कुछ फैंस ने उनका एक मंदिर बना रखा है, जहां उनकी पूजा होती है। कोलकाता के कुछ फैंस ने उन्हें 'गुरु' और 'प्रभु' के रूप में पूजते हैं। अमिताभ बच्चन के मंदिर को यहां साल 2011 में स्थापित किया गया था। इस मंदिर में हर साल उनके जन्मदिन को फैंस इस मंदिर में सेलिब्रेट करते हैं और उनकी पूजा करते हैं।