फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल के बेटे ने इस तरह जीत लिया नवाजुद्दीन का दिल, पहली ही फिल्म में मिला दमदार रोल

Tue, 24 Jul 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Highly Impressed With Sunny Deol Onscreen Son Utkarsh Sharma
Utkarsh Sharma
फिल्म 'गदर' में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म 'जीनियस' के को स्टार  उत्कर्ष शर्मा से काफी इम्प्रेस हैं। इस फिल्म से उत्कर्ष और इशिता चौहान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जब नवाज पहली बार उत्कर्ष से मिले तो विश्व सिनेमा के बारे में उनके ज्ञान और काम के प्रति ईमानदारी और गंभीर दृष्टिकोण से काफी खुश हुए।
Nawazuddin Siddiqui Highly Impressed With Sunny Deol Onscreen Son Utkarsh Sharma
उत्कर्ष शर्मा
फिल्म लेखक और निर्देशक अनिल शर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा जब मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिला तो वह मेरे साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक थे लेकिन जब वह उत्कर्ष से मिले तो उनका उत्साह और भी बढ़ गया क्योंकि उन्हें ये महसूस हुआ कि उत्कर्ष बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता बनकर उभरने वाले हैं। साथ ही वे बेहद विनम्र भी हैं। नवाज ने मुझे बताया कि वह वास्तव में उत्कर्ष के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि दर्शक फिल्म में दो जीनियसों के संघर्ष को देख सकेंगे।
Nawazuddin Siddiqui Highly Impressed With Sunny Deol Onscreen Son Utkarsh Sharma
उत्कर्ष शर्मा
नवाज और उत्कर्ष के बीच टकराव के दृश्य बहुत रोमांचकारी हैं और यही फिल्म की हाइलाइट हैं। दर्शकों को वास्तव में यह बहुत पसंद आएगा। बताते चलें कि मंगलवार को फिल्म जीनियस का ट्रेलर रिलीज होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Highly Impressed With Sunny Deol Onscreen Son Utkarsh Sharma
Utkarsh Sharma
फिल्म में उत्कर्ष और नवाज के अलावा इशिता चौहान, मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का भी अहम भूमिकाओं में हैं। निर्माता दीपक मुकुट की इस फिल्म में कुमार मनोज मुन्तिशिर और शाबिर अहमद के गीतों को संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपने सुरीले संगीत से सजाया है। अनिल शर्मा प्रोडक्शन और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट की यह फिल्म विश्वभर में 24 अगस्त को रिलीज होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed