{"_id":"5a3395184f1c1b502b8b4a08","slug":"nawazuddin-siddiqui-is-all-set-be-part-of-a-biopic-on-bal-thackeray","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म! अमिताभ बच्चन नहीं ये अभिनेता करेगा बाल ठाकरे की बायोपिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंतजार खत्म! अमिताभ बच्चन नहीं ये अभिनेता करेगा बाल ठाकरे की बायोपिक
Fri, 15 Dec 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nawazuddin siddique
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक बनाने पर काफी समय से चर्चा चल रही । इसमें मुख्य किरदार निभाने के लिए अभिनेता की तलाश की जा रही थी लेकिन अब फिल्म मेकर्स की तलाश पूरी हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर किरदार में पूरी तरह ढल जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बाल ठाकरे के रोल के लिए चुना गया है। इसमें कोई शक नहीं कि नवाज आज के दौर के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं। ऐसा पहली बार होगा जब वो किसी बायोपिक का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन बाल ठाकरे का रोल कर सकते हैं।
3 of 5
amitabh bachchan
फिल्म का फर्स्ट लुक 21 दिसंबर 2017 को रिलीज किया जाएगा। इसके रिलीज के दौरान बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन भी वहां मौजूद होंगे। बता दें कि अमिताभ बच्चन को बाल ठाकरे का करीबी माना जाता था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'सरकार' में सुभाष नागरे का रोल निभाया था जो कि बाल ठाकरे से प्रेरित है। अमिताभ ने अपनी भूमिका इतनी विश्वसनीयता के साथ निभाई कि दर्शकों ने इस फिल्म को सफल बना दिया। इस फिल्म का सीक्वल ‘सरकार राज’ (2008) भी प्रदर्शित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय राउत
इस फिल्म की स्क्रिप्ट राज्यसभा सदस्य और शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने लिखी है। जब संजय राउत से नवाज द्वारा इस किरदार को निभाए जाने की बात पूछी गई, उन्होंने हंसते हुए इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लॉन्च तक इंतजार करने को कहा। संजय राउत पिछले चार सालों से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उनका कहना है कि उन्होंने बालासाहेब के साथ बहुत समय बिताया है और उनकी जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ है जो बड़े पर्दे पर दिखाया जाना चाहिए। जब राउत से पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म को डाक्यूमेंट्री के रूप में बनाना चाहते थे, उनका कहना था कि बाल ठाकरे लोगों के नेता थे, इसीलिए उनकी कहानी को एक फीचर फिल्म के रूप में ही पेश किए जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।