{"_id":"630b534886eba425355d60e5","slug":"nawazuddin-siddiqui-reacted-on-his-female-character-in-haddi-says-it-takes-me-3-hours-to-get-ready","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: 'हड्डी' के लिए इतने घंटे तक चलता था नवाजुद्दीन का मेकअप, बोले- मेरी बेटी मुझे देख रोती थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: 'हड्डी' के लिए इतने घंटे तक चलता था नवाजुद्दीन का मेकअप, बोले- मेरी बेटी मुझे देख रोती थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इसके बाद हर ओर नवाजुद्दीन के लुक के चर्चे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन बिल्कुल नए अंदाज में नजर आए हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक महिला के गेटअप में नजर आए। तस्वीर देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है कि यह नवाजुद्दीन ही हैं। मगर, इसके लिए नवाजुद्दीन को खूब पापड़ बेलने पड़े। इस लुक के लिए कई-कई घंटे तक एक्टर का मेकअप चलता था।
2 of 4
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हड्डी' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जबरदस्त लुक दरअसल मेकअप का कमाल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लुक के लिए कई-कई घंटों तक एक्टर का मेकअप चलता था। एक बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि अपने इस लुक के बाद मुझे यह पता चला कि आखिर महिलाओं को तैयार होने में इतना वक्त क्यों लग जाता है।
3 of 4
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
आपको बता दें कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डबल रोल है। अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह महिला और ट्रांसजेंडर का रोल अदा कर रहे हैं। 'हड्डी' में अपने रोल को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें तैयार होने में तीन घंटे लगते थे। इसे लेकर उन्हें अपनी बेटी की भी खूब नाराजगी झेलनी पड़ी। नवाजुद्दीन ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी बेटी जब मुझे एक महिला की ड्रेस में देखती तो नाराज हो जाती थी। वह अब ये जानती है कि यह एक रोल लिए है और अब ठीक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Nawazuddin Siddiqui
बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा कि इस अनुभव के बाद मेरे मन में उन अभिनेत्रियों के लिए काफी सम्मान है, जो रोजाना ऐसा करती हैं। मेकअप में काफी ज्यादा तामझाम होता है। उन्होंने आगे कहा, 'अब मुझे पता चला है कि एक एक्ट्रेस को अपने वैनिटी वैन से बाहर निकलने में पुरुषों से अधिक समय क्यों लगता है। यह जायज है।' नवाजुद्दीन सिद्धीकी के लुक की तुलना फैंस ने अर्चना पूरन सिंह से कर डाली। इस पर अर्चना पूरन सिंह ने भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी थी। एक बातचीत के दौरान अर्चना ने कहा, 'यह हेयरस्टाइल है, जो इस वक्त मेरी पहचान बन गया है। इसकी वजह से ही तुलना हो रही है। मैं कपिल के शो के शुरुआती वक्त में साइड मांग निकालती थी।' आपको बता दें कि नवाजुद्दीन की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।